Joy Banerjee death: जॉय बनर्जी कौन थे? जिनके निधन से बंगाली सिनेमा और बीजेपी दोनों को लगा बड़ा झटका
Joy Banerjee death: बंगाली फिल्म के सीनियर अभिनेता जॉय बनर्जी का सोमवार सुबह (25 अगस्त 2025) कोलकाता के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 62 वर्ष के थे। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, वह कुछ समय से बीमार चल रहे थे और हाल ही में सांस संबंधी जटिलताओं के कारण भर्ती हुए थे।
फिल्मी करियर के साथ-साथ जॉय बनर्जी ने राजनीति में भी कदम रखा। वह कभी बीजेपी की राज्य समिति के सदस्य रहे और दो बार लोकसभा का चुनाव भी लड़ा था।

Who is Joy Banerjee- जॉय बनर्जी कौन थे?
जॉय बनर्जी एक वरिष्ठ बंगाली फिल्म अभिनेता और राजनीतिज्ञ थे। उनका जन्म 23 मई 1963 को हुआ था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 1982 में फिल्म अपरूपा से की, जिसमें उनकी हीरोइन थीं देबाश्री रॉय। जॉय बनर्जी ने बंगाली सिनेमा में अपनी अदाकारी से खास पहचान बनाई और दर्शकों के दिलों में जगह बनाई।
ये भी पढ़ें Bengali Actress: कुकिंग शो करके निशाने पर आईं सुदीपा चटर्जी, मिल रही जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला?
राजनीति में भी सक्रिय रहे जॉय बनर्जी
इसके अलावा, जॉय बनर्जी राजनीति में भी सक्रिय रहे। वह कभी भाजपा की राज्य समिति के सदस्य रहे और 2014 में बीरभूम तथा 2019 में उलुबेरिया से लोकसभा चुनाव लड़े। 2017 में उन्हें भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति का सदस्य बनाया गया था। हालांकि चुनावों में उन्हें जीत नहीं मिली, लेकिन उनका राजनीतिक करियर भी चर्चा में रहा।
ये भी पढ़ें Mahua Moitra पर फिर फूटा Kalyan Banerjee का गुस्सा, 'नीच स्तर है उसका, उस पर बात करना टाइम वेस्ट'












Click it and Unblock the Notifications