सीडी कांड मामला: पत्रकार विनोद वर्मा को रायपुर कोर्ट से मिली जमानत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मंत्री की कथित सेक्स सीडी रखने के मामले में आज पत्रकार विनोद वर्मा को जमानत मिल गई। पत्रकार विनोद वर्मा को राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद स्थित उनके आवास से छत्तीसगढ़ की पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बता दें कि छत्तीसगढ़ पुलिस ने 27 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश स्थित दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उनके घर से तड़के वर्मा को 3.30 बजे गिरफ्तार किया था।

जिला एवं सत्र न्यायालय रायपुर याचिका मंजूर की
नियम के अनुसार 60 दिन के अंदर चालान पेश किया जाना चाहिए था लेकिन ऐसा ना होने की वजह से रायपुर में सीबीआई की विशेष अदालत ने रायपुर ने पत्रकार विनोद वर्मा की जमानत की याचिका मंजूर की। इस पूरे मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) कर रही है।

इस आधार पर पुलिस ने किया था गिरफ्तार
बता दें कि पत्रकार विनोद वर्मा के खिलाफ छत्तीसगढ़ के पंडरी थाने में आईपीसी की धारा 384, 506 और आईटी ऐक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है, जिसके आधार पर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

ये था पुलिस का दावा
पुलिस का दावा था कि पत्रकार विनोद वर्मा के घर मंत्री की कथित सेक्स सीडी की 500 प्रतियां बरामद हुई थीं। पुलिस ने उनके घर से सीडी के अलावा 2 लाख रुपये कैश भी बरामद करने का दावा किया था। पुलिस ने एक लैपटॉप और डायरी भी अपने कब्जे में ली थी।

पत्रकार विनोद वर्मा ने कहा था
हालांकि पत्रकार विनोद वर्मा ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा था कि उन्हें फंसाया जा रहा है। वर्मा के अनुसार उनके पास क्लिप एक पेन ड्राइव में है, उनका किसी भी सीडी से कोई लेना-देना नहीं है।
-
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा












Click it and Unblock the Notifications