VIDEO: गधे का 'इंटरव्यू' लेकर बिना मास्क के घूम रहे लोगों को रिपोर्टर ने सिखाया सबक

नई दिल्ली। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग को सबसे कारगर उपाय माना जा रहा है। लेकिन लोग सरकार और विशेषज्ञों की राय को नजरअंदाज कर बिना मास्क के बाहर घूमते दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर एक रिपोर्टर का वीडियो वायरल हो रहा है, जो अजीबो-गरीब तरीके से बिना मास्क पहने लोगों को सबक सिखा रहा है। इसके लिए वह एक सड़क पर बैठे गधे का सहारा ले रहा है। दरअसल वह गधे का इंटरव्यू ले रहा है। जिसकी मदद से रिपोर्टर लोगों को मास्क पहनने के लिए प्रेरित कर रहा है।

रिपोर्टर ने गधे का 'इंटरव्यू' लेकर मास्क नहीं पहनने वालों का उड़ाया मजाक

रिपोर्टर ने गधे का 'इंटरव्यू' लेकर मास्क नहीं पहनने वालों का उड़ाया मजाक

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक रिपोर्टर सड़क पर बैठे एक गधे से बात करने की कोशिश कर रहा है। वह जानवर से पूछता है कि वह फेस मास्क पहने बिना सड़क पर क्यों निकला। भारत लाइव चैनल का पत्रकार जवाब पाने के लिए अपना माइक गधे के मुंह के पास लगा देता है। जाहिर है, जानवर का कोई जवाब नहीं है। गधे का इंटरव्यू लेने के बाद पत्रकार मास्क ना पहनने वाले लोगों के पास पहुंचे।

'तो कहिए न जोर से, हम गधे हैं'

'तो कहिए न जोर से, हम गधे हैं'

रिपोर्टर मास्क ना पहने वाले शख्स से गधे की ओर इशारा करते हुए कहता है कि, वह सड़क के किनारे जो बैठे हैं(गधा) वो बोल नहीं रहे हैं। इस पर शख्स कहता है कि, वह गधा है कैसे बोलेगा। इसके बाद रिपोर्टर फिर कहता है कि, यह लॉकडाउन में बिना मास्क के बाहर घूम रहा है। इस पर वह शख्स फिर से उत्तर देता है कि, गधा मास्क कैसे लगा सकता है। इसके बाद पत्रकार मजाकिया लहजे में उस शख्स से पूछता है कि, जो मास्क नहीं लगाया है वो गधा है। जैसे ही शख्स ने हां बोला तो वो बोले- 'तो कहिए न जोर से, हम गधे हैं।

सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं तारीफ

इसी तरह, रिपोर्टर कई लोगों से बात करता है जो बिना फेस मास्क पहने घूम रहे थे। इसी तरह एक बुजुर्ग व्यक्ति ने जैसे ही कैमरे को देखा तो उन्होंने तुरंत गमछा मुंह में लपेट लेता है। इस पर पत्रकार उनसे पूछता है कि- 'चाचा, कैमरे से आपको बचना है कि कोरोना से बचना है? लोग सोशल मीडिया पर पत्रकार की जमकर तारीफ कर रहे हैं। आईपीएस अधिकारी अरुण बोथारा वीडियो को शेयर करते हुए लिखते हैं कि, लॉकडाउन अवधि का सर्वश्रेष्ठ मीडिया साक्षात्कार है। एक अन्य सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि, बुद्धिमान रिपोर्टर, वास्तव में सबसे अच्छा साक्षात्कार जहां रिपोर्टर ने अपना काम अच्छी तरह से किया और बिना किसी प्रत्यक्ष दृष्टिकोण के उसने अपना संदेश पहुंचाया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+