नीलाम हो रहा है दाऊद का होटल, बोली लगाने वाले को मिली धमकी
मुंबई। डी कंपनी का सरगना, अंडरवर्ल्ड डॉन और भारत का मोस्टवांटेड क्रिमनल दाऊद इब्राहिम कासकर की संपत्ति धीरे-धीरे नीलामी के कागार पर पहुंच रही है। इस क्रम में सबसे पहले नबंर है मुंबई में स्थित दाऊद के होटल का। लेकिन नीलामी से पहले दाऊद के गुर्गे बोली लगाने वालों को धमकी देने लग गये हैं।

उन्होंने बताया है कि उन्हें धमकी एसएमएस के जरिए दी। बालाकृष्णन ने बताया कि एसएमएस में लिखा गया था कि 'तुम नीलामी में भाग ले रहे हो। तुम्हें क्या हो गया है? तुम्हारी तबियत ठीक तो है ना?' हालांकि अभी तक एस बालाकृष्णन इस धमकी की शिकायत पुलिस को नहीं दी है।
एस बालाकृष्णन ने बताया कि मुंबई की पकमोडिया गली में जिस होटल को वह खरीदने जा रहे हैं उसकी कीमत 1.18 करोड़ रुपए रखी गई है। गौरतलब है कि इस होटल की नीलामी नौ दिसंबर को की जाएगी जिसके लिए लोग तैयारी में लगे हुए हैं।












Click it and Unblock the Notifications