डिजिटल बैंडवैगन से जुड़ें और एक .IN डोमेन के मालिक बनें
डिजिटल बैंडवैगन से जुड़ें और एक .IN डोमेन के मालिक बनें
आज के समय में डिजिटल उपस्थिति एक अनिवार्य आवश्यकता है। कोई भी व्यावसायिक उद्यम जो अधिकांश आबादी तक अपनी पहुंच चाहता है या अपने ग्राहकों/अनुयायियों को लंबे समय तक टिकाए रखना चाहता है, उसके लिए डिजिटल उपस्थिति ज़रूरी है। और इसके लिए यह ज़रूरी है कि आप डोमेन नाम खरीदें। आप किसी भी बड़े ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर विक्रेता बन सकते हैं। लेकिन अपने उत्पादों को केवल किसी बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सूचीबद्ध कर देना ही पर्याप्त नहीं होता है। जब आप एक डोमेन खरीदते हैं और अपनी वेबसाइट बनाते हैं, तो आप अपने लिए एक पते का निर्माण कर रहे होते हैं, जहां आपके ग्राहक बार-बार आ सकते हैं। यह न केवल आपके व्यवसाय को अधिक प्रामाणिक बनाता है बल्कि आपके ब्रांड को एक नई पहचान देता है। डोमेन नाम ऑनलाइन ग्राहकों को यह आश्वासन देता है कि आप एक गंभीर व्यावसायिक उद्यम हैं और वे आप पर भरोसा कर सकते हैं।

डोमेन नाम ख़रीदना और अपनी वेबसाइट बनाना, बिना हवाई जहाज के किराए के दुनिया घूमने जैसा है! दुनिया के अलग-अलग देशों, वहां के लोगों और ग्राहकों/अनुयायियों तक पहुंच असीमित है और यदि आप अपने व्यवसाय के लिए विस्तार योजनाओं को साकार करने की कोशिश कर रहे हैं, तो डोमेन खरीदना ज़रूरी हो जाता है। ऐसे कई डिज़ाइन और निर्माता ब्रांड हैं, जो बहुत छोटे स्तर पर शुरू हुए, लेकिन जैसे जैसे उनके व्यवसाय की जानकरी फैली और लोगों के बीच उनके उत्पादों की मांग बढ़ी, उन्होंने उसके अनुकूल वेबसाइट बनाई जो उनके प्रशंसकों और संभावित ग्राहकों को उनके उत्पादों को खोजने के लिए एक पता प्रदान करती है। यह अपने ग्राहकों को नए डिजाइन, आने वाले उत्पादों, ट्रंक शो आदि के बारे में बताने का एक शानदार अवसर भी होता है।
डोमेन ख़रीदने के कुछ अतिरिक्त लाभ भी होते हैं, पहला तो यही कि इसमें आपको एक व्यक्तिगत ई-मेल आईडी मिलती है। कुछ बहुत ही गंभीर उद्यमी इसे पहले कदम के रूप में लेते हैं। आपकी व्यक्तिगत ई-मेल आईडी भी आपके अकाउंट को विश्वसनीयता और प्रामाणिकता प्रदान करने का एक कदम है। ख़ासतौर पर अकेले व्यवसाय चलाने वाले उद्यमियों; जैसे सलाहकार या प्रेरक वक्ता, फ्रीलांसर प्रशिक्षक और कंटेंट क्रिएटर आदि सभी वे व्यवसाय हैं जिनकी अपनी व्यक्तिगत ई-मेल आईडी होती हैं और यह आपकी ब्रांड वैल्यू को मज़बूत करने का एक सरल लेकिन प्रमाणित तरीका है।
.IN की ख़ास बातें
.IN टैग आपके व्यवसाय को सुदृढ़ता और गरिमा प्रदान करता है। आज पूरी दुनिया में भारत का सम्मान किया जाता है और वैश्विक महामारी के बाद भारत जिस दृढ़ता से विकास पथ पर अग्रसर है, पूरी दुनिया की निगाहें उसपर टिकी हुई हैं। 'मेड इन इंडिया' टैग, पहले से ही अपने कौशल से पूरी दुनिया में अपना लोहा मनवा रहा है। .IN डोमेन नाम 'मेड इन इंडिया' टैग की तरह हमें गर्व की अनुभूति कराता है।
राष्ट्रीय गौरव के साथ .IN डोमेन नाम का चयन करने पर आपको कुछ और लाभ भी मिलते हैं। यह अधिक आसानी से उपलब्ध है। हां, अभी तक आपके पास केवल .COM का ही विकल्प था, जिसकी खरीद बहुत दुष्कर और महंगी है। जबकि .IN डोमेन नाम खरीदना बहुत आसान है और सबसे ज़रूरी बात कि आप अपनी पसंद का डोमेन नाम खोज सकते हैं। क्योंकि यहां उतनी भीड़ नहीं है, इसलिए यह सस्ता भी है। 166 अंतरराष्ट्रीय और घरेलू भागीदारों के नेटवर्क के साथ, यह आसानी से उपलब्ध भी है।
.IN डोमेन के मालिक होने के कुछ और लाभ भी आपके पास होते हैं। आपके पास .IN अम्ब्रेला के अंतर्गत 29 डोमेनों में से अपने व्यवसाय के लिए सबसे उपयुक्त नाम चुनने की स्वतंत्रता होती है। उदाहरण के लिए, .co.in, .ai.in, .internet.in, .ca.in, .dr.in कुछ विकल्प हैं जिनका उपयोग आप अपनी वेबसाइट के लिए कर सकते हैं।
इसलिए नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया या NIXI इस महीने ₹75 की अविश्वसनीय कीमत पर .IN और .भारत डोमेन ऑफर कर रहा है। यह डील, भारत की स्वतंत्रता के गौरवशाली 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में 5 से 20 अगस्त तक वैध है।
यह पहल निश्चित रूप से .IN डोमेन और .भारत डोमेन नामों के उपयोग और इंटरनेट पर स्थानीय भाषाओं की सामग्री के प्रसार को प्रोत्साहित करेगी। यह MSME, स्टार्टअप, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा क्षेत्रों सहित सभी उद्योगों में डिजिटलीकरण को बढ़ावा देने में भी मददगार साबित होगी। NIXI प्रत्येक नागरिक द्वारा सबसे सस्ती दर पर डिजिटल पहचान को अपनाने में सक्षम बनाना चाहता है, जिससे उन्हें डिजिटल स्वतंत्रता मिल सके और बदले में देश की डिजिटल अर्थव्यवस्था में योगदान दिया जा सके। डोमेन के साथ, यूज़र को अपनी पसंद की एक निःशुल्क ई-मेल आईडी भी मिलती है, जो उनकी ऑनलाइन उपस्थिति बढ़ाने में सहायक होती है।












Click it and Unblock the Notifications