दिल्ली हाईकोर्ट ने स्टे हटाया, जेएनयू छात्रसंघ चुनाव के नतीजों की घोषणा को दी मंजूरी
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव के नतीजों के ऐलान से रोक हटा ली है। अदालत ने जेएनयू चुनाव समिति को छह सितंबर को हुए छात्र संघ चुनाव के परिणामों की घोषणा करने की मंगलवार को इजाजत दी। जस्टिस संजीव सचदेव की बेंच ने जेएनयू प्रशासन को लिंग्दोह कमिटी की सिफारिशों के तहत चुनाव नतीजों का ऐलान करने का आदेश दिया है। जेएनयू में 6 सितंबर को छात्रसंघ के चुनाव हुए थे। वोटों की गिनती भी हो गई थी लेकिन हाईकोर्ट ने 17 सितंबर तक नतीजों के ऐलान पर रोक लगा दी थी।

हाईकोर्ट ने दो छात्रों की ओर से नामांकन को अवैध रूप से खारिज किए जाने के आरोप वाली याचिका को ठुकराते हुए यह आदेश दिया। दोनों छात्रों ने आरोप लगाया था कि काउंसलर के पद के लिए उनके नामांकन को खारिज करने की प्रक्रिया वैध नहीं थी। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजीव कुमार सचदेवा ने जेएनयू प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था।












Click it and Unblock the Notifications