जेएनयू में विंटर सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन की तारीख को बढ़ाया गया
नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में पिछले दिनों जिस तरह से हिंसा हुई उसके बाद विश्वविद्यालय के वीसी एमजे कुमार ने विंटर सेमेस्टर के रजिस्ट्रेशन की तारीख को आगे बढ़ा दिया है। अब छात्र 12 जनवरी तक विंटर सेमेस्टर के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। वीसी ने कहा कि कम्युनिकेशन और इंफो व्यवस्था एक बार फिर से यूनिवर्सिटी में बहाई हो गई है। कई छात्र जिन्होंने अपनी फीस विंटर सेमेस्टर के लिए जमा कर दी है, जिन छात्रों ने फीस जमा की है उनकी संख्या बढ़कर 3552 हो गई है। जो भी छात्र रजिस्ट्रेशन कराना चाहते हैं कि यूनिवर्सिटी उन्हें रजिस्टर कराने में मदद करेगी।

वीसी जगदीश कुमार ने कहा कि जेएनयू के हालातों को फिर से सामान्य करने की पूरी कोशिश की जा रही है। जेएनयू प्रशासन यूनिवर्सिटी की स्थिति को सामान्य करने में लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि ठप पड़ा सर्वर सिस्टम भी फिर से चलने लगा है। अब छात्र विंटर सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन करवा सकते है। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच क्राइम ब्रांच कर रहा है और वह इसपर ज्यादा कुछ नहीं कह सकते। कैंपस में तोड़फोड़ में जो भी शामिल थे वे सब जिम्मेदार है और उनपर ऐक्शन होगा। वहीं पुलिस की हर संभव मदद की जाएगी।
गौरतलब है कि 5 जनवरी की देर शाम जेएनयू पर कुछ नकाबपोश लोगों ने लाठी-डंडों से कैंपस में छात्रों और शिक्षकों पर हमला किया और तोड़फोड़ मचाई। इस हमले में जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष आईशी घोष समेत 34 छात्र जख्मी हो गए थे। इस पूरे मामले की दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच कर रही है। वहीं कैंपस में हिंसा के बाद प्रदर्शनकारी छात्रों से मिलने के लिए फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण भी मंगलवार को जेएनयू कैंपस पहुंची थीं। इस दौरान दीपिका चुपचाप स्टूडेंट्स के बीच खड़ी रही। वहीं इस दौरान कन्हैया कुमार 'जय भीम' और 'आवाज दो हम एक है' जैसे नारे लगाते नजर आए।












Click it and Unblock the Notifications