JNU हिंसा में घायल 18 छात्र AIIMS में भर्ती, मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी
JNU हिंसा में घायल 18 छात्र AIIMS में भर्ती,मिलने पहुंचीं प्रियंका गांधी
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहकू विश्वविद्यायल में हुई हिंसा में 18 छात्र और शिक्षकों के घायल होने की सूचना है। रविवार शाम कुछ नकाबपोश हमलावरों ने कैंपस के भीतर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ मचाई। इस हमले में 18 लोग घायल हो गए । घायल छात्रों को AIIMS में भर्ती कराया गया। एम्स ट्रॉमा सेंटर के अधिकारी के मुताबिक जेएनयू के 18 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं छात्रसंघ की अध्यक्ष आइशी घोष पर भी हमला किया गया। इस हमले में आइशी घोष के सिर में गंभीर चोट आई है।

वहीं JNU में हिंसा के बाद घायलों से मिलने के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी एम्स ट्रामा सेंटर पहुंची। उनके साथ दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा भी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी ने घायल छात्रों से मुलाकात की और ट्वीट कर लिखा कि जेएनयू हिंसा में घायल हुए छात्रों ने उन्हें बताया कि चेहरा ढंक कर कैंपस में दाखिल हुए गुंडो ने उन्हें डंडे और हथियारों से पीटा। उन्होंने उनके सिर पर वार किया। उन्होंने कहा कि एम्स में इलाज के लिए भर्ती एक छात्र ने बताया कि पुलिस ने उनके सिर पर वार किया। उन्होंने इस हमले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से बात की और उन्हें निर्देश दिए हैं कि आईजी लेवल की एक अधिकारी की कमेटी बनाकर जल्द ही गृह मंत्रालय को रिपोर्ट दी जाए। इस मामले की जांच संयुक्त सीपी रैंक अधिकारी शालिनी सिंह करेंगी।
विश्वविद्यालय कैंपस में नकाबपोश हमलावरों ने छात्रों को न केवल मारा पीटा बल्कि कैंपस में तोड़फोड़ मचाई। इस हिंसा के खिलाफ छात्र दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर जुट गए हैं और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications