HRD सचिव से मुलाकात के बाद बोले JNU VC- यूनिवर्सिटी में हालात सामान्य और शांतिपूर्ण
नई दिल्ली। जेएनयू में हुई हिंसा के बाद छात्रों और शिक्षको ने 'वीसी हटाओ' विरोध मार्च निकाला था। राष्ट्रपति भवन की ओर बढ़ रहे मार्च को पुलिस ने बीच में ही रोक लिया था, इसपर एचआरडी मंत्रालय के सचिव अमित खरे ने कहा था कि वीसी को हटाना समस्या का समाधान नहीं है। दूसरी तरफ, विरोध प्रदर्शन के बीच जेएनयू के वीसी एम. जगदीश कुमार ने HRD सचिव अतुल खरे से आज मुलाकात की।

एचआरडी मंत्रालय के सचिव अतुल खरे से मुलाकात के बाद जेएनयू वीसी ने कहा कि यूनिवर्सिटी में हालात सामान्य और शांतिपूर्ण है। यूनिवर्सिटी में अकादमिक गतिविधियों का संचालन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि हम हर छात्र को उनकी अकादमिक गतिविधियां जारी रखने में मदद करेंगे।
वीसी ने कहा, 'यह भी बताया गया कि JNU ने यूजीसी को यूटिलिटी और सर्विस चार्ज वहन करने को लेकर पत्र लिखा है। डीन और चेयरपर्सन के साथ मीटिंग के बाद ये निर्णय लिया गया कि कक्षाएं 13 जनवरी से शुरू होंगी। साथ ही एमएचआरडी को सूचित किया गया कि यदि आवश्यक हुआ तो शीतकालीन सेमेस्टर के लिए पंजीकरण की तारीख आगे बढ़ाई जाएगी।'
जेएनयू वीसी एम. जगदीश कुमार को हटाने को लेकर छात्र लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसपर एचआरडी मंत्रालय के सचिव ने कहा था कि पिछले कुछ दिनों में जो कुछ हुआ है वह दुखद है। स्टूडेंट्स की कुछ शिकायतें हैं। टीचर्स की भी प्रशासन के खिलाफ शिकायतें हैं, हम सभी को सुलझाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी मुद्दे पर बात करने के लिए आज उन्होंने जेएनयू वीसी को बुलाया था।
Jawaharlal Nehru University VC M Jagadesh Kumar: The situation in university is peaceful & normal. University will continue to function and conduct academic activities. We would like to help every student to continue their academic goals. https://t.co/UVTO1x2Ef2 pic.twitter.com/k283RO5PPR
— ANI (@ANI) January 10, 2020
अतुल खरे ने कहा था, 'मैंने छात्रों को यह भी कहा है कि मैं कल उनकी मांगों को लेकर उनसे फिर मिलूंगा, खरे ने कहा कि इस तरह की घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए। बता दें कि आज जेएनयू के प्रतिनिधियों से एचआरडी मंत्रालय के अधिकारियों ने मुलाकात की है। प्रदर्शनकारी स्टूडेंट्स ने एचआरडी मंत्रालय की तरफ मार्च निकाला था।'












Click it and Unblock the Notifications