JNU स्टूडेंट अड़े, अटेंडेंस की अनिवार्यता खत्म करने की मांग
Recommended Video

नई दिल्लीः जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के छात्र स्ट्राइक कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यूनिवर्सिटी द्वारा जारी किया गया 75% अटेंडेंस सर्कुलर स्टूडेंट हित में नहीं है। इस सर्कुलर को वापस लेने की मांग की जा रही है, इसी के चलत गुरुवार से स्टूडेंट यूनियन स्ट्राइक पर हैं। वही, स्टू़डेंट यूनियन पर वीसी को बंधन बनाने को भी आरोप है, जिसे स्टूडेंट द्वारा साफ तौर पर इंकार किया जा रहा है।

स्टूडेंट यूनियन का कहना है कि उन्होंने गुरुवार सुबह से ही जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी से मिलने के लिए तीन बार लेटर एडमिन डिपार्टमेंट को लिखा, लेकिन वो नहीं मिले। हर बार जानकारी दी गई कि वीसी एडमिन डिपार्टमेंट में ही हैं।
स्टूडेंट ने कहा है कि उन्हें सोशल मीडिया के जरिए ही जानकारी मिलती रही। स्टूडेंट यूनियन की प्रेसिडेंट गीता का कहना है हम वीसी से मिलकर अपनी समस्याएं रखना चाहते हैं और यह मांग कर रहे थे कि स्टूडेंट हित में जारी किए गए यह सर्कुलर वापस लिए जाएं।
गीता ने कहा कि वीसी कहां हैं? किसी को भी नहीं पता और वो कब एडमिन डिपार्टमेंट से निकले। गीता के मुताबिक रात करीब 11:00 बजे उन्हें पता चला कि एडमिन डिपार्टमेंट के एक कर्मचारी बीमार हैं।
वीसी द्वारा समय न दिए जाने से स्टू़डेंट्स नाराज हैं उनका कहना है कि वो चाहते हैं कि वीसी उनसे आकर मिलें और स्टूडेंट्स की बातें सुने।
यह भी पढ़ें- PNB Scam: देर रात तक मुबंई से लेकर दिल्ली तक नीरव मोदी के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी












Click it and Unblock the Notifications