PNB Scam: देर रात तक मुबंई से लेकर दिल्ली तक नीरव मोदी के कई ठिकानों पर ED की छापेमारी

नई दिल्ली। मशहूर हीरा व्यापारी और पीएनबी स्कैम का मुख्य आरोपी नीरव मोदी के कई ठिकानों पर सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली से लेकर मुंबई तक छापेमारी की। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गुरुवार शाम तक अंधाधुंध छापेमारी करते हुए, नीरव मोदी के ठिकानों से 5100 करोड़ रुपये के हीरे गहने जब्त करने के बाद भी उसके मुंबई और दिल्ली में घर से लेकर शोरूम तक एक-एक जगहों को सील कर दिया।

#PNB Scam:मुबंई से लेकर दिल्ली तक नीरव मोदी के कई ठिकाने सील

ईडी की टीम ने देर रात मुंबई के थाने जिले स्थित विवियाना मॉल में गिली ज्वैलर्स शोरूम पर जाकर छापेमारी की। ईडी ने थाने में स्थित गिली ज्वैलर्स शोरूम को सील कर दिया। इससे पहले ईडी की टीम मुंबई में ही काला घोड़ा में स्थित नीरव मोदी के एक और शोरूम पर छापा मार दिया और उसे भी सील कर दिया।

दिल्ली के चाणक्यपूरी में भी नीरव मोदी के शोरूम पर देर रात ईडी की टीम ने जाकर धावा बोल दिया और उसे भी सील कर दिया। जब से पंजाब नेशनल बैंक में 11,500 करोड़ रुपये का घोटाला सामना आया है, तभी से नीरव मोदी को मोदी को मुख्य आरोपी मानते हुए सीबीआई और ईडी की टीम ने देर रात तक कई कई ठिकानों पर छापेमारी करती रही।

सीबीआई की ओर से बताया गया कि एजेंसी ने पीएनबी बैंक के अधिकारियों से भी घोटाले को लेकर पूछताछ की है। हालांकि अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं की गई है। हालांकि सीबीआई ने नीरव मोदी की पत्नी अमी मोदी का मुंबई स्थित घर सील कर दिया है। सीबीआई ने 3 और 4 फरवरी को अमी मोदी के घर पर छापेमारी भी की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+