शरजील इमाम को दिल्ली लाते वक्त पटना एयरपोर्ट पर धक्का-मुक्की, चार मीडियाकर्मी घायल
पटना। असम को देश से अलग करने की बात कहने वाले जेएनयू के छात्र शरजील इमाम को बिहार से गिरफ्तार कर लिया गया था। जहानाबाद से गिरफ्तार करने के बाद पुलिस को शरजील की ट्रांजिट रिमांड मिल गई, जिसके बाद इमाम को लेकर पुलिस पटना एयरपोर्ट पर पहुंची थी। आरोप है कि मीडियाकर्मियों को शरजील से बात करने से रोका गया और पुलिस ने रिपोर्टर्स के साथ बदसलूकी की।

पुलिस पटना एयरपोर्ट पर शरजील इमाम को लेकर पहुंची तो वहां कई मीडियाकर्मी पहले से मौजूद थे, जो शरजील इमाम से बात करने की कोशिश कर रहे थे लेकिन पुलिस ने इसकी इजाजत नहीं दी और मीडियाकर्मियों को पीछे करने लगे। इस दौरान पुलिस और मीडियाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई, जिसमें न्यूज एजेंसी एएनआई के कैमरामैन सहित चार मीडियाकर्मियों को चोट आई है। बता दें कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद शरजील को पटना से दिल्ली लाया जा रहा है।
शरजील की गिरफ्तारी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने जहानाबाद से की थी। शरजील की तलाशी में स्थानीय पुलिस भी जुटी हुई थी। पुलिस टीम का नेतृत्व दिल्ली पुलिस के डीसीपी क्राइम ब्रांच राजेश देव कर रहे थे। शरजील के खिलाफ असम और उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और मणिपुर में भी देशद्रोह का मामला दर्ज किया गया है।
बता दें कि चार दिन पहले शरजील इमाम का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के मंच से पूर्वोत्तर के राज्य असम को भारत से काटने की बात कह रहा है। उसने कहा कि मुसलमानों को अपनी ताकत दिखाते हुए असम का संपर्क भारत से काट देना चाहिए। इसके लिए रेलवे ट्रैक पर इतना मलबा डाल देना चाहिए कि उसे साफ करते-करते कम से कम एक महीने का वक्त लग जाए। शरजील इमाम के इस भड़काऊ बयान के बाद देश में सियासत भी गरमाई हुई है।
-
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Silver Rate Today: चांदी फिर हुई सस्ती, अचानक 11,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 100 ग्राम सिल्वर का रेट -
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट












Click it and Unblock the Notifications