# JNU row: न्यूज चैनल का खुलासा: छात्रों के नक्सलियों से संबंध
नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में अफजल गुरू के समर्थन में नारेबाजी करने वाले छात्रों का संबंध नक्सलियों से है, यह खुलासा किया है हिंदी न्यूज चैनल आजतक ने।
चैनल के मुताबिक खुफिया एजेंसियों को शक है कि 9 फरवरी को जेएनयू में भारत विरोधी नारे लगाने वाले चार छात्र सीधे तौर पर आतंक का पर्याय बने नक्सलियों से जुड़े हुए हैं। आज तक ने जिन चार छात्रों के नाम लिये हैं उनके नाम है उमर खालिद, अनिरबन भट्टाचार्य, रियाजुल हक और रुबीना सैफी।
JNU छात्रों के नक्सलियों से संबंध, प्रोफेसर जीएन के इशारे पर करते है काम
चैनल ने तो यह तक कहा है कि ये चारों छात्र दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जीएन साईबाबा को अपना गुरू मानते हैं और वो ही करते हैं जो जीएन साईबाबा कहते हैं। ये चारों फिलहाल जेएनयू में सक्रिय संगठन डीएसयू के मेंबर भी है।
प्रोफेसर जीएन साईबाबा इन दिनों नागपुर जेल में बंद है
आपको बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जीएन साईबाबा इन दिनों नागपुर जेल में सजा काट रहे हैं क्योंकि उनपर नक्सलियों से संबंध रखने का आरोप है।













Click it and Unblock the Notifications