#JNU ROW: कन्हैया के समर्थन में आये शत्रु, बीजेपी ने इस्तीफा मांगा
नई दिल्ली। जेएनएयू छात्र संघ नेता कन्हैया कुमार कि गिरफ्तारी को जहां बीजेपी पूरी तरह से सही ठहरा रही है वहीं दूसरी ओर बीजेपी के वरिष्ठ नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कन्हैया का समर्थन किया है जिसके बाद बुरी तरह से बिहार बीजेपी उबल गई है।
दरअसल कन्हैया कुमार बिहार के ही बेगुसराय का रहने वाला है और सिन्हा बिहार से सासंद हैं ऐसे में उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष और हमारे बिहार के लड़के कन्हैया कुमार के भाषण की ट्रांस्क्रिप्ट मैंने सुनी है। उसने कुछ भी राष्ट्रविरोधी या संविधान के खिलाफ नहीं कहा है।
जिसके बाद भाजपा बुरी तरह से उबल गई है, बिहार भाजपा अध्यक्ष मंगल पांडेय ने कहा कि अगर कन्हैया की गिरफ्तारी गलत है तो शत्रुघ्न को पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे देना चाहिए, वैसे यह कोई पहला मौका नहीं है जब सिन्हा ने विरोधी सुर छेड़े हैं।
बीजेपी ने इस्तीफा मांगा
सिन्हा ने कन्हैया और जेएनयू को लेकर एक के बाद एक ट्वीट किये जिससे प्रतित होता है कि वो पूरी तरह से कन्हैया कुमार के समर्थन में हैं।













Click it and Unblock the Notifications