JNU के बाद पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में भी लगे देश विरोधी नारे
नई दिल्ली। पूरा देश इस समय जेएनयू प्रकरण से दुखी है और समझ नहीं पा रहा कि कौन सही है और कौन गलत, ऐसे में अब पश्चिम बंगाल की जाधवपुर यूनिवर्सिटी में देश विरोधी नारों की गूंज सुनाई दे रही है।
मंगलवार शाम को कुछ ऐसा हुआ यहां जिससे पूरा देश हतप्रभ रह गया। 16 फरवरी की शाम को कुछ छात्र-छात्राओं ने जाधवपुर यूनिवर्सिटी के कैंपस में एक रैली निकाली और मणिपुर की आजादी और पीएम मोदी और आरएसएस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
अब जाधवपुर यूनिवर्सिटी में भी लगे देश विरोधी नारे
देश विरोधी गतविधियों मे सरकार की पेशानी पर बल डाल दिया है तो वहीं दूसरी ओर कांग्रेस पार्टी जेएनयू प्रकरण को पूरी तरह से राजनीतिक जामा पहना दिया है।
कांग्रेस ने मंगलवार को कहा कि पटियाला हाउस कोर्ट में पत्रकारों, छात्रों और शिक्षकों पर 'जघन्य और अमानवीय हमला' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के गुंडों की कारस्तानी है और कहा कि पुलिस इसकी मूकदर्शक बनी रही।
जेएनयू के लिए भाजपा और आरएसएस जिम्मेदार
कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि भाजपा भारत के युवाओं, छात्रों, शिक्षकों, पत्रकारों, विपक्ष और हर उस व्यक्ति और संगठन की आवाज को दबा रही है जो 'असहमति के दमन और सरकार की अक्षमता' पर सवाल उठा रहे हैं।













Click it and Unblock the Notifications