कन्हैया के निशाने पर इंडियन आर्मी, कहा कश्मीर में रेप करते हैं जवान
नई दिल्ली। जेएनयू स्टूडेंट लीडर कन्हैया कुमार के निशाने पर अब जम्मू कश्मीर में तैनात इंडियन आर्मी और इसके जवान हैं। कन्हैया ने अपनी नई स्पीच में कहा है कि कश्मीर में तैनात इंडियन आर्मी सुरक्षा के नाम पर वहां की महिलाओं का रेप करती है।

कन्हैया के मुताबिक वह सेना और सुरक्षाबलों का सम्मान करता है लेकिन वह यह भी कहेगा के सेना यहां पर रेप जैसे गंदे कामों में भी शामिल है।
देखें वीडियो कन्हैया को 15 वर्ष की जाहन्वी ने दी चुनौती
कन्हैया ने फिर एक बार संविधान का जिक्र किया और कहा कि वह संविधान का सम्मान करता है।
इस देश को बचाने और देश के संविधान को बचाने में उसके बीच में कोई मतभेद नहीं है। कन्हैया के मुताबिक आजाद भारत में समस्याओं से आजादी के वह संघर्ष कर रहे हैं।
जेएनयू प्रोफेसर के कन्हैया से सवाल क्या फैक्ट्स चेक किए हैं
गौरतलब है कि बता दें कि संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की फांसी का विरोध करने के लिए जेएनयू में नौ फरवरी को जो कार्यक्रम का आयोजित हुआ था उसमें भारत के खिलाफ नारे लगाए गए थे।
कन्हैया को 12 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था और पिछले हफ्ते उसे छह माह की जमानत देकर छोड़ा गया है।
जमानत देते समय जस्टिस प्रतिभा रानी ने कहा था कि कन्हैया कुमार और देश के बाकी लोग अगर आजादी की बात करते हैं तो उसकी वजह सरहद पर तैनात जवान हैं।
कन्हैया को यह बात नहीं भूलनी चाहिए कि सेना की वजह से ही उसे यह आजादी मिली हुई है।












Click it and Unblock the Notifications