JNU केस की सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में लगे वंदे मातरम के नारे
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को लेकर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में जमकर ड्रामा हुआ है और एक वकील ने वंदे मातरम के नारे लगाए। वकील का नाम राजीव यादव बताया जा रहा है। JNUSU चीफ कन्हैया कुमार ने पूछताछ में किया खुलासा, नहीं लगाए देश विरोधी नारे

सुप्रीम कोर्ट के कोर्ट नंबर पांच में कन्हैया की सुरक्षा के मामले में दायर याचिका की सुनवाई चल रही थी। ये नारा उस वक्त लगाया गया जब मामले में जिरह करते हुए एक वकील ने कोर्ट को बताया कि प्रशांत भूषण को शर्म आनी चाहिए कि वो कन्हैया कुमार का केस लड़ रहे हैं। #JNU ROW: दुर्भाग्यवश देश का बेस्ट विवि बन गया नारेबाजी का अखाड़ा
जिरह में वकील ने कहा कि प्रशांत भूषण ने मालदा मामले में कुछ नहीं किया। इसी बीच वकील राजीव यादव ने वंदे मातरम के नारे लगाए। जिस पर जस्टिस चेकामेश्वर ने उन्हें कोर्ट से बाहर करने का आदेश दिया। पुलिस ने राजीव यादव को फौरन हिरासत में ले लिया। हालांकि राजीव यादव ने बाद में माफी मांग ली है।
सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट ने जारी की गाईड लाइन
- सुनवाई दोबारा दोपहर 2 बजे फिर से होगी।
- इस दौरान कोर्ट रूम में मात्र 5 पत्रकार मौजदू रहेंगे।
- कोर्ट परिसर में केवल 25 पत्रकारों को ही रहने की अनुमति।
- इसके साथ ही अन्य जो लोग कोर्ट रूम में मौजूद रह सकते हैं उनमें कन्हैया के परिवार से केवल 5 लोग
- जेएनयू फैकल्टी के 2 लोग
- सिर्फ 5 पुलिस वाले ही रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications