झारखंड के 11वें CM बने हेमंत, 3 मंत्रियों ने भी ली शपथ
Recommended Video
Hemant Soren के साथ तीन विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ | वनइंडिया हिंदी
रांची। झारखंड में महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने रविरवार को रांची में 11वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ले ली है। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू रविवार को दिन 2 बजे हेमंत सोरेन को स्थानीय मोरहाबादी मैदान में आयोजित समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई, आपको बता दें कि हेमंत सोरेन दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हैं, इससे पहले हेमंत ने जुलाई 2013 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। जेएमएम-राजद-कांग्रेस के साथ मिलकर उन्होंने एक साल पांच महीने पंद्रह दिनों तक सरकार चलाई थी।

LIVE Feed
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई राज्यों से मुख्यमंत्रियों के आने की संभावना।












Click it and Unblock the Notifications