यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारेबाजी और पथराव करने पर 10 लोग गिरफ्तार

जम्मू-कश्मीर में यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारेबाजी और पथराव करने के आरोप में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

नई दिल्ली, 26 मई: जम्मू-कश्मीर में यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारेबाजी और पथराव करने के आरोप में अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं अन्य इलाकों में शांतिपूर्ण रहा।

Recommended Video

    Srinagar police: yasin malik के पत्थरबाजों पर UAPA का केस, कान पकड़कर मांगी माफी | वनइंडिया हिंदी
    पुलिस ने दस लोगों को किया गिरफ्तार।

    श्रीनगर पुलिस ने बताया कि मैसूमा में कल सजा सुनाए जाने से पहले यासीन मलिक के घर के बाहर देश विरोधी नारेबाजी और पथराव करने का मामला सामने आया। जिसके बाद अब तक 10 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    मुख्य आरोपी पर कसा जाएगा शिकंजा

    पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यूएपीए और आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसको भड़काने वाले मुख्य आरोपी के खिलाफ जन सुरक्षा कानून के तहत मामला दर्ज किया जाएगा।

    यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा

    बता दें कि कश्मीर के अलगाववादी नेता यासीन मलिक को टेरर फंडिंग के एक केस में बुधवार को उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। टेरर फंडिंग में दोषी पाए गए यासीन मलिक के लिए एनआईए ने फांसी की सजा की मांग की थी। दिल्ली की एनआईए कोर्ट ने सजा पर बहस के बाद यासीन मलिक को उम्रकैद की सजा सुनाई और 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया। जम्मू कश्मीर लिबरेशन फ्रंट (जेकेएलएफ) प्रमुख यासीन मलिक को एनआईए की विशेष अदालत ने 19 मई को आतंकवादियों की मदद करने के मामले में दोषी करार दिया था। जिसके बाद आज अदालत ने सजा का ऐलान किया।

    यासीन मलिक ने सभी आरोपों को स्वीकार किया

    दिल्ली की एनआईए अदालत ने 19 मई को मलिक को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) के तहत दोषी ठहराया था और 25 मई को सजा पर बहस के लिए तारीख दी थी। 2017 में कश्मीर घाटी में अशांति पैदा करने वाले कथित आतंकवाद और अलगाववादी गतिविधियों से संबंधित एक मामले में यासीन मलिक पर गैर-कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। जिसमें यासीन मलिक ने सभी आरोपों को स्वीकार कर लिया था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+