जम्मू कश्मीर के भाजपा अध्यक्ष ने राज्यपाल को बताया अपना ही बंदा, वीडियो वायरल

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर भाजपा के अध्यक्ष रवींद्र रैना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक को अपना बंदा कह रहे हैं। वीडियो में रैना अपने पास खड़े कुछ लोगों से कह रहे हैं कि राज्य में आए नए राज्यपाल सत्यपाल मलिक अपने ही हैं और अब काम कराने में दिक्कत नहीं होगी। गुरुवार को ये वीडियो सामने आने के बाद ट्विटर और फेसबुक पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर विपक्षी दल भाजपा नेता की आलोचना कर रहे हैं।

ये बोले रवींद्र रैना

नौसेरा-सुंदरबनी क्षेत्र से विधायक रैना वायरल हुए एक विडियो में कह रहे हैं, 'अब जो गवर्नर आया है, वह हमारा बंदा है। सब काम हो जाएंगे। 'रैना कह रहे हैं कि पूर्व राज्यपाल एनएन वोहरा अपने विचारों पर जोर देते थे और बीजेपी नेताओं की नहीं सुनते थे। उनको इसीलिए हटा दिया गया। वो कह रहे हैं कि वोहरा किसी की नहीं सुनते थे लेकिन अब अपना बंदा आया है।

रवींद्र ने की सफाई

रवींद्र ने की सफाई

वीडियो वायरल होने के बाद आलोचना होने पर रैना ने कहा है कि उनकी बात को गलत तरह से पेश किया जा रहा है। उन्होंने राज्यपाल को अपना बंदा कहकर कुछ गलत नहीं किया है। राज्यपाल संवैधानिक पद और हैं और पद की गरिमा की हमें ख्याल है। बता दें कि सत्यपाल मलिक ने पिछले हफ्ते ही जम्मू कश्मीर के राज्यपाल पद पर वोहरा की जगह ली है। इस पहले बिहार के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने बताया था कि अपनी नियुक्ति के बारे में उन्हें 21 अगस्त को आधिकारिक घोषणा से महज 2 घंटे पहले जानकारी मिली थी।

51 साल बाद कोई राजनेता बना राज्यपाल

51 साल बाद कोई राजनेता बना राज्यपाल

51 साल बाद जम्मू-कश्मीर में राजनेता को राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 1967 से इस पद पर सेवानिवृत्त नौकरशाह, राजनयिक और थल सेना के जनरल काबिज थे। 72 साल के सत्यपाल मलिक काफी समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं। 2017 में बिहार का राज्यपाल बनने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+