JK and Haryana Election Results 2024:चुनाव परिणाम के बीच कांग्रेस के लिए अहम दिन,कहां है राहुल और प्रियंका?

JK and Haryana Election Results 2024: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों के परिणाम सामने आने लगे हैं। दोनों राज्यों में 90 90 सीटे हैं। जिनकी मतगणना जारी है। कुछ जगह परिणाम सामने आ चुके हैं।

कांग्रेस के लिए आज का दिन काफी अहम माना जा रहा है। राहुल गांधी के नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद दोनों राज्यों में चुनाव हो रहे हैं। साथ ही जम्मू कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुए हैं। ऐसे में किसकी सरकार बनेगी इस पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

JK and Haryana Election Results 2024 Important day for Congress where are Rahul gandhi Priyanka

इस बीच हरियाणा में भाजपा की फिर से सरकार बनती हुई दिख रही है। जबकि जम्मू कश्मीर में कांग्रेस गठबंधन मजबूत स्थिति में नजर आ रहा है। नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस गठबंधन बढ़त बनाए हुए हैं। हालां​कि कांग्रेस को हरियाणा से काफी उम्मीदें थी, लेकिन एग्जिट पोल के नतीजे परिणाम से अलग हैं। ऐसे में भाजपा के लिए ये जीत काफी अहम मानी जा रही है।

हरियाणा को लेकर कांग्रेस में अभी से मंथन का दौर शुरू हो गया है। इस बीच कांग्रेस के बड़े नेता राहुल गांधी और प्रियंका गाधी को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर चुनाव ​परिणाम के दिन कहां हैं। दोनों बड़े नेताओं के इस समय देश से बाहर होने की बात सामने आई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों विदेश में थे। हालांकि देर शाम राहुल गांधी स्वदेश पहुंच गए हैं। प्रियंका को लेकर अब तक कोई खास जानकारी नहीं है। हरियाणा में हार को लेकर कांग्रेस को एक बार फिर बड़ा झटका लगा है। हरियाणा में कांग्रेस जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही थी, लेकिन भाजपा ने बड़ा उलटफेर कर दिया।

ऐसे में कांग्रेस अब इसकी समीक्षा भी करेगी। उधर जम्मू कश्मीर में अगर कांग्रेस गठबंधन को सरकार बनाने का मौका मिलता है तो क्या संभावना और समीकरण बनते हैं। इसको लेकर राहुल गांधी की भूमिका अहम हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+