'हर-हर शंभू' गाकर मुश्किल में घिरीं फरमानी नाज, गाने के असली राइटर ने की कानूनी कार्रवाई की तैयारी
नई दिल्ली: जब से 'हर हर शंभू' गाना यूट्यूब पर रिलीज हुआ है, तब से हर जगह इसी गाने की धूम मची हुई है। कांवड़ यात्रा हो या फिर कोई धार्मिक कार्यक्रम बस इसी गाने को बजाया जा रहा है। इस गाने को ओडिशा की रहने वालीं गायिका अभिलिप्सा पांडा ने अपनी आवाज दी है, हालांकि इसका एक और वर्जन भी आया है, जिसको सोशल मीडिया सिंगर फरमानी नाज ने गाया है। जिसके बाद गाने की असली सिंगर को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। ऐसे में गाने को ओरिजिनल बताने वाली फरमानी नाज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
Recommended Video

कानूनी कार्रवाई की तैयारी में जीतू शर्मा
दरअसल, हर-हर शंभू गाने की असली सिंगर अभिलिप्सा पांडा हैं। उन्होंने गाने के राइटर जीतू शर्मा के साथ करीब 2 महीने पहले शिव स्त्रोत हर-हर शंभू गाना गया था। अब खबर आ रही है कि जीतू शर्मा फरमानी के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट के तहत केस करने का मन बना रहे हैं। एक न्यूज पोर्टल से बात करते हुए उन्होंने इसका जिक्र किया, साथ ही यह भी बताया कि वो सिंगर फरमानी नाज से काफी नाराज भी हैं।

फरमानी नाज के लिए कही ये बात
दैनिक भास्कर से बात करते हुए हर-हर शंभू गाने के असली राइटर जीतू शर्मा, जिन्होंने अभिलिप्सा पांडा के साथ इस गाने को गाया भी हैं, उन्होंने बताया कि फरमानी ने गाने को लेकर कॉपीराइट एक्ट का उल्लंघन किया है। उन्होंने आगे कहा कि फरमानी ने अपने म्यूजिक वीडियो में इसका क्रेडिट भी नहीं दिया। साथ ही हर इंटरव्यू में हमारे गाने को खुद का बता रही हैं।

अब तक आए गाने के 310 वर्जन
अपनी नाराजगी जाहिर करते जीतू शर्मा ने आगे कहा, "फरमानी नाज के गाना गाने से कोई तकलीफ नहीं है, लेकिन वो हर जगह इंटरव्यू में हमारे गाने को खुद का ओरिजनल बता रही हैं, जो कि सरासर गलत है। उन्होंने आगे कहा कि अगर वह माफी नहीं मांगती हैं तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। इसी के साथ उन्होंने बताया कि उनके गाने के अब तक 310 वर्जन आ चुके हैं।

गाने के लिए बेची अपनी लोडर गाड़ी
वहीं हर-हर शंभू गाने को बनाने को लेकर उन्होंने अपना स्ट्रगल के बारे में भी बताया। जीतू शर्मा के मुताबिक उनके पास गाने की रिकॉर्डिंग के लिए पैसे नहीं थे, जिसके बाद उन्होंने 60 हजार रुपए में अपनी लोडर गाड़ी बेच दी थी। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी बताया कि हर बार गाने की रिकॉर्डिंग के लिए जमेशदपुर जाना होता था, जिसका खर्चा एक बार में 500 रुपए आता था और उनके साथ अभिलिप्सा भी जातीं थी। वहीं उन्होंने बताया कि उन्होंने गाने में पहना हुआ कुर्ता अपने दोस्त से मांगा था, जो बनारस से लेकर आया था।

ओडिशा के रहने वाले जीतू, पिता बेचते हैं सब्जी
जीतू शर्मा ने इसी साल अप्रैल में हर-हर शंभू गाना लिखा था। जिस पर अब तक 7.2 करोड़ से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। आपको बता दें कि जीतू शर्मा भी ओडिशा के रहने वाले हैं। उनके पिता सब्जी बेचते हैं। वहीं उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है। जीतू शर्मा ने बताया कि बचपन से ही उनको सिंगिंग में रूचि थी। उनको माइक बहुत पसंद आता था।












Click it and Unblock the Notifications