सीट समझौते के बाद अमित शाह के घर से निकलते ही मांझी की कार का एक्सीडेंट
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की कार का दिल्ली में एक्सीडेंट हो गया है। हादसा उस वक्त हुआ जब मांझी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीटें समझौता को लेकर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के घर हुई बैठक से निकले ही थे।

आपको बता दें कि बिहार चुनाव में बीजेपी के गले में फंसी हड्डी लगता है निकल गई है। पार्टी के भीतरी सूत्रों का दावा है कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से सीटों के बंटवारें पर फंसा पेंच सुलझ गया है। इसका औपचारिक ऐलान कुछ देर में किया जा सकता है। खबर है कि मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को बीजेपी 20 सीटें देने के लिए तैयार हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications