Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Jinnah Tower guntur: 'जिन्‍ना टावर' का नहीं बदला नाम, विवाद के बीच तिरंगे में रंगा, लगेगा राष्ट्रध्वज

गुंटूर। आंध्र प्रदेश के गुंटूर में जिन्ना के नाम के टावर को लेकर चल रहे विवाद के बीच चौंका देने वाली खबर आई है। खबर यह है कि, अब जिन्‍ना टावर को तिरंगे में रंग दिया गया है और उसके पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने की भी व्यवस्था की जाएगी। गुंटूर ईस्‍ट के विधायक मोहम्मद मुस्तफा ने यह जानकारी दी। मुस्तफा ने कहा, "विभिन्न समूहों के अनुरोध पर, टॉवर को तिरंगे से सजाने और टावर के पास राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए एक पोल बनाने का निर्णय लिया गया है।"

गुंटूर में जिन्ना के नाम के टावर पर विवाद

गुंटूर में जिन्ना के नाम के टावर पर विवाद

मुस्तफा ने कहा, "आज जिन्ना टावर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।" उन्‍होंने इससे पहले मंगलवार को जीएमसी मेयर कवती मनोहर नायडू के साथ सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए टावर की विजिट की थी। उनका कहना है कि, जिन्‍ना सम्‍मानित शख्सियत रहे हैं। उन्‍होंने और कई बड़े मुस्लिम नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। आजादी मिलने के बाद, कुछ मुसलमान देश छोड़कर पाकिस्तान में बस गए। लेकिन, हम अपने देश में भारतीय के रूप में बने रहना चाहते थे और हम अपनी मातृभूमि से प्यार करते हैं।"

'जरूरतमंदों की मदद करने को आएं आगे'

'जरूरतमंदों की मदद करने को आएं आगे'

इसी साल की शुरुआत में जिन्ना टावर का मुद्दा उठाने वाली भारतीय जनता पार्टी की आलोचना करते हुए, मुस्तफा ने कहा, "भाजपा नेताओं को सांप्रदायिक झड़पों को भड़काने के बजाय, कोरोना महामारी के बीच जरूरतमंद लोगों की मदद करने में दिमाग लगाना चाहिए।"

गौरतलब है कि, विगत 26 जनवरी को तिरंगा फहराने के लिए लोगों का एक समूह जिन्ना टावर पहुंच गया था, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लिया गया था।

Recommended Video

    Jinnah Tower Controversy: अब तिरंगे में रंगा Guntur Jinnah Tower, जानें वजह | वनइंडिया हिंदी
    भाजपाइयों ने की यह मांग

    भाजपाइयों ने की यह मांग

    भाजपा की आंध्र प्रदेश इकाई ने पिछले साल दिसंबर में गुंटूर नगर निगम आयुक्त चल्ला अनुराधा को एक ज्ञापन सौंपा था जिसमें उन्‍होंने मांग की थी कि, जिन्ना टावर को पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम के नाम पर परिवर्तित कर दिया जाए। हालांकि, स्‍थानीय मुस्लिमों ने जिन्ना टावर का नाम बदलने के अनुरोध को गलत करार दिया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+