Valentine's Day पर जिग्नेश मेवानी ने पूछा- क्या किसी ने पीएम मोदी को I LOVE YOU कहा?
Recommended Video

नई दिल्ली। युवा नेता और गुजरात से विधायक जिग्नेश मेवानी ने एक बार फिर पीएम मोदी का मजाक उड़ाया है। इस बार जिग्नेश मेवानी ने वेलेंटाइन डे के बहाने ट्वीट कर कहा है कि क्या पीएम मोदी को किसी ने आई लव यू बोला है?जिग्नेश मेवानी के इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन पर जमकर भड़ास निकाली है। मेवानी के ट्वीट के बाद बुधवार देर रात तक #ILoveYouPMMoid टॉप ट्रेंड पर रहा। इससे पहले भी कई बार गुजरात से इस युवा विधायक ने पीएम मोदी की नीतियों और उनके वादों की आलोचना की है।

जिग्नेश मेवानी ने ट्वीट कर कहा, 'हमको बहुतों ने आई लव यू कहा है। लेकिन मोदी जी को कभी किसी ने आई लव यू कहा होगा? मुझे संदेह है, आप क्या कहते हैं? हेप्पी वेलेंटाइन डे।' सोशल मीडिया पर इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा प्रिया प्रकाश के वीडियो को जिग्नेश मेवानी ने भी अपने ट्वीट अकाउंट पर शेयर किया।
हालांकि, मेवानी इस वीडियो के बहाने RSS पर निशाना साधना नहीं भूले। प्रिया प्रकाश का वायरल वीडियो शेयर करते हुए मेवानी ने लिखा, 'हैप्पी वेलेंटाइन डे, प्रिया प्रकाश वारियर का ये वायरल हिट वीडियो आरएसएस के वेलेंटाइन डे के विरोध का जवाब है। एक बार फिर से भारतीयों ने साबित कर दिया है कि वो नफरत से ज्यादा प्यार को पसंद करते हैं। इस वीडियो को एन्जॉय कीजिए।'
वहीं, जिग्नेश मेवानी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें वेलेंटाइन डे के दिन साबरमती नदी के किनारे बैठे कुछ कपल्स के साथ बजरंग दल के लोग मारपीट कर रहे हैं। मेवानी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शर्म की बात है, यह कैसा 'गुजरात मॉडल' जहां दंगों के लिए जगह है, पर प्यार और प्यार करने वालों के लिए नहीं?'












Click it and Unblock the Notifications