जिया और सुशांत दोनों की मौत एक जैसी, दोनों को प्यार में फंसाकर मारा गया: राबिया खान

नई दिल्ली। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत की वजह क्या है, इस सवाल का जवाब हर कोई खोज रहा है तो वहीं इसी बीच बॉलीवुड की दिवंगत अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया खान ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखी है, जिसमें उन्होंने कहा है कि जिया खान और सुशांत सिंह की मौत के बीच काफी समानताएं हैं। पहले उन्हें प्यार में फंसाया गया, फिर उन्हें कंट्रोल किया गया, उन्हें उनके परिवारों से अलग किया गया और अंत में उनकी मौत हो जाती है।

Recommended Video

    Jiah Khan की Mother ने की CBI जांच की मांग, कहा- Jiah की तरह Sushant को मारा गया | वनइंडिया हिंदी
    जिया और सुशांत दोनों की मौत एक जैसी: राबिया खान

    जिया और सुशांत दोनों की मौत एक जैसी: राबिया खान

    राबिया खान ने भी अपने पोस्ट में सुशांत सिंह राजपूत की मौत की सीबीआई जांच करवाने की मांग की है। साथ ही कहा है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत को उनकी बेटी जिया खान की मौत की तरह आत्महत्या बताया जा रहा है। उन्होंने अपने पोस्ट के यह भी कहा है कि पुलिस पर राजनीतिक दबाव की वजह से सच सामने नहीं आ पाता है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब राबिया खान ने इस तरह की बात की है।

    रिया मुझे काफी चालाक किस्म की लगती है: राबिया खान

    रिया मुझे काफी चालाक किस्म की लगती है: राबिया खान

    इससे पहले भी उन्होंने तब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था, जब सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया और उसके परिवार पर एफआईआर नहीं की थी। राबिया ने अपने बयान में कहा था कि रिया मुझे काफी चालाक किस्म की लगती है, शायद उन्हें वहां इसलिए ही रखा गया हो ताकि वह सुशांत के दिमाग में यह भर सकें कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है और उन्हें दवा और इलाज की जरूरत है, जब वो उनके साथ शादी के सपने देख रही थी तो वो फिर उन्हें छोड़कर क्यों गई?

    राबिया का सवाल-सुशांत को परेशानी से निकलने में मदद कर रही थीं?

    राबिया का सवाल-सुशांत को परेशानी से निकलने में मदद कर रही थीं?

    जब उसे पता था कि सुशांत मानसिक रूप से परेशान चल रहे हैं तो फिर रात में उन्होंने फोन क्यों नहीं उठाया, क्या उनसे ऐसा करने के लिए कहा गया था? अगर ऐसा ही है तो इस बात का कहां सबूत हैं कि वह सुशांत को परेशानी से निकलने में मदद कर रही थीं? इसके बजाय ऐसा लगता है कि वो काम पाने के चक्कर में इतनी ज्यादा लालची हो गई थी, कि किसी भी हद तक जाने को तैयार थी, यहां तक कि उसे अपने दादा की उम्र के बूढ़े आदमियों से भी कोई समस्या नहीं थी।

    साल 2013 में जिया ने आत्महत्या की थी

    आपको बता दें कि 2013 में जिया ने आत्महत्या की थी, उस दौरान सूरज पंचोली से लंबी पूछताछ चली थी, वो अरेस्ट भी हुए थे, बता दें कि सूरज पंचोली एक्टर आदित्य पंचोली और अभिनेत्री जरीवा वहाब के बेटे हैं, जिनको सलमान ने ही फिल्म 'हीरो' में लॉन्च किया था इसलिए राबिया ने सलमान खान पर भी आरोप लगाए थे, उन्होंने कहा था कि उन्होंने कहा कि मैं जिया के केस को लेकर सीबीआई के एक अधिकारी से मिली थी, वो विदेश से लौटे थे। उन्होंने बताया कि उनके पास रोज सलमान खान फोन करते थे। साथ ही कहते थे कि उस लड़के से पूछताछ बंद कर दीजिए। सलमान ने अधिकारी से कहा कि लड़के पर काफी पैसा लगा है। ऐसे में वो क्या कर सकते हैं।

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+