'मुसलमानों का वोटबैंक खिसकने के डर से हेमंत सोरेन ने...', बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा

Babu lal Marandi: झारखंड में साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। ऐसे में झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल मरांडी ने सीएम हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को एक ऐसे मामले पर घेरा है, जो इस चुनाव में उनपर भारी पड़ सकती है।

बाबूलाल मरांडी ने साहिबगंज जिले की एक 15 वर्षीय किशोरी की मौत का मामला प्रमुखता से उठाते हुए कहा है कि अब झारखंड की आदिवासी बेटियों को अपनी इज्जत खुद ही बचानी होगी। असल में साहिबगंज जिले के रामनगर थाना क्षेत्र की एक 15 वर्षीय किशोरी ने हाल ही में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। किशोरी के पड़ोसी शाहिद अनवर उर्फ मैक्सी ने जान मारने की धमकी देकर 15 अगस्त को उसके साथ दुष्कर्म किया था।

Babu lal Marandi

ये भी पढ़ें- 'पैसे के दम पर घर-पार्टी में फूट डाली जा रही', चंपई सोरेन के BJP में जाने की चर्चा पर CM हेमंत ने तोड़ी चुप्पी

इस पूरे मामले की जानकारी मिलने पर 18 अगस्त की शाम पंचायत बैठी, जिसमें आरोपी शाहिद अनवर ने अपना आरोप कबूल कर लिया। जिसके बाद पंचायत ने आरोपित पक्ष पर 1.35 लाख रुपये का जुर्माना लगाया लेकिन पीड़ित परिवार ने इसे लेने से इनकार कर दिया। इस बीच दुष्कर्म और पंचायत के फैसले से दुखी 15 साल की लड़की ने 18 अगस्त की रात दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस पूरे मामले पर बाबूलाल मरांडी ने झारखंड सरकार को घेरा है।

बाबूलाल मरांडी ने CM हेमंत सोरेन पर लगाया वोटबैंक बचाने का आरोप

बाबूलाल मरांडी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''संथाल परगना की एक और बेटी दुष्कर्म की भेंट चढ़ गई। शाहिद अनवर नाम के दरिंदे ने साहिबगंज की 15 वर्षीय नाबालिग युवती से दुष्कर्म किया, जिससे आहत होकर पीड़िता ने अपनी जान दे दी। दुमका की बेटी अंकिता, साहिबगंज की बेटी रुबिका पहाड़िया के साथ हुई हैवानियत की रूह कंपा देने वाली यादें जनता में अभी तक ताजा हैं, साहिबगंज जिले की इस हृदय विदारक घटना ने फिर से उन्हीं जख्मों को कुरेदने का काम किया है।''

बाबूलाल मरांडी ने आगे कहा,

''दिलदार अंसारी, मो. शाहरुख, शाहिद अनवर जैसे कौम विशेष के दरिंदे गरीब आदिवासी लड़कियों को हवस का शिकार बना रहे हैं। बेटियों को कभी पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया जा रहा है, तो कभी टुकड़ों में काटकर फेंक दिया जा रहा है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बजाय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और झारखंड मुस्लिम मोर्चा की सरकार वहशी दरिंदों को बचाने के लिए हमेशा आगे आई है। मुसलमानों का वोटबैंक खिसकने के डर से हेमंत सोरेन ने कभी भी खुलकर इन शर्मनाक घटनाओं की निंदा तक नहीं की, आरोपियों पर कठोर कारवाई करना तो दूर की बात है।''

बाबूलाल मरांडी ने पुलिस-प्रशासन पर भी उठाए सवाल

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''ताजा प्रकरण में भी मुख्य आरोपी शाहिद अनवर और उसके परिवार के 15- 16 सदस्यों ने पीड़िता और उसके घरवालों के साथ मारपीट कर बर्बाद करने की धमकी दी, फिर आराम से सभी फरार भी हो गए। एकसाथ आरोपी का पूरा परिवार बिना पुलिस प्रशासन के मिलीभगत और सरकार के संरक्षण के फरार नहीं हो सकता।''

बाबूलाल मरांडी ने कहा,

''आदिवासी समाज को समझना होगा कि मुसलमानों की गोद में बैठकर राजनीति करने वाले हेमंत कभी भी आदिवासी बेटियों को न्याय नहीं दिला सकते। आदिवासी समाज को अपनी बेटियों की इज्जत बचाने के लिए खुद आगे आना होगा।''

बाबूलाल मरांडी महिला सुरक्षा को लेकर हेमंत सोरेन की सरकार को घेरने की पूरी तैयारी में हैं। विधानसभा चुनाव में महिला सुरक्षा का मामला हेमंत सोरेन सरकार पर भारी पड़ सकता है।

'खुद को आदिवासी मुख्यमंत्री कहने वाले हेमंत सोरेन ने आत तक...'

एक अन्य घटना का जिक्र करते हुए बाबू लाल मरांडी ने लिखा, ''दिन बदला, लेकिन हालात नहीं बदले! झारखंड में आदिवासी बेटियां कल भी बलात्कार का शिकार बनीं और आज भी, ये सिलसिला पिछले 4.5 सालों से राज्य में लगातार चलते आ रहा है। रांची जिला के चान्हों प्रखंड में नाबालिग आदिवासी बच्ची के साथ मीमशाद अंसारी ने दुष्कर्म किया। आदिवासी महिलाओं के साथ धर्म विशेष के युवक लगातार दुष्कर्म कर रहे हैं। दुमका, साहिबगंज से लेकर रांची तक ऐसी घृणित घटनाएं सामने आ रही हैं।''

उन्होंने आगे कहा,

''खुद को आदिवासी मुख्यमंत्री कहने वाले हेमंत सोरेन आज तक कभी भी आदिवासी महिलाओं की दुर्दशा पर अपनी चिंता तक व्यक्त नहीं की। हेमंत जी की सरकार महिलाओं के लिए अभिशाप बन चुकी हैं। लगातार हो रहे दुष्कर्म की घटना से राज्य की महिलाओं के मन में असुरक्षा की भावना घर कर गई है। महिलाओं की मान प्रतिष्ठा बचाने के लिए इस महिला विरोधी हेमंत सरकार को हटाना ही होगा।''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+