झारखंड: PM मोदी की चेतावनी के चंद घंटे बाद ही युवक की पीट-पीटकर हत्या

बीफ के नाम पर युवक की पीट-पीट कर हत्या।

रांची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज अपने गुजरात में दौरे के दौरान लोगों को चेतावनी दी थी कि गौरक्षा के नाम पर हिंसा बर्दाश्त नहीं की जा सकती। पीएम की इस चेतावनी के बावजूद लोगों को असर नहीं हुआ और चंद घंटों के बाद ही झारखंड में युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।

 Jharkhand man accused of carrying beef beaten to death

प्रधानमंत्री की चेतावनी देने के कुछ ही घंटे के बाद झारखंड के रामगढ़ में बीफ से शक में भीड़ ने एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। व्यक्ति पर आरोप लगा कि वह व्यक्ति बीफ ले जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोहम्मद अलीमुद्दीन नाम के शख्स पर वैन में गौमांस ले जाना का आरोप लगा, जिसके बाद उसपर भीड़ टूट पड़ी और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। भीड़ ने उसकी वैन को आग के हवाले कर दिया।

गंभीर हालत में उसे रांची के रिम्स में भर्ती करवाया गया, लेकिन वहां पहुंचने तक उसकी मौत हो गई। अलीमुद्दीन हजारीबाग के गिद्दी थानाक्षेत्र के मनुआ का रहने वाला था। इस घटना के बाद रामगढ़ में तनाव बढ़ गया है। पुलिस ने मुताबिक ये सुनियोजित हत्या है और आरोपियों की पहचान की ली गई है। पुलिस के मुताबिक बीफ के व्यापार में शामिल कुछ लोगों ने उसकी हत्या की साजिश रची और इस घटना को अंजाम दिया। आपको बता दें कि कुछ दिन पहले ही गिरिडीह में भी एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई थी। रामगढ़ में हुए इस घटना के बाद फेसबुक पर ये वीडियो खूब वायरल हो रहा है। हलांकि वनइंडिया इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। देखें वीडियो....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+