झारखंड में जज की मौत का मामला: SC ने सीबीआई को लिया आड़े हाथ, कहा- जजों की शिकायत पर गौर ही नहीं करते
झारखंड में जज की मौत का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई को लिया आड़े हाथ, कहा- जजों की शिकायत पर गौर ही नहीं करतीं
नई दिल्ली, 6 अगस्त: झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद को कथित तौर पर ऑटो से कुचलकर मारने के मामले सुप्रीम कोर्ट ने जांच एजेंसियों पर सख्त टिप्पणी की है। मामले की सुनवाई कर रही चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने शुक्रवार को कहा कि जब न्यायाधीश सीबीआई या इंटेलिजेंस ब्यूरो से धमकी की शिकायत करते हैं, तो वे इस पर कोई एक्शन लेना तो दूर की बात है, जवाब नहीं देते हैं।

Recommended Video
चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना ने आज कहा कि जब भी न्यायाधीशों ने धमकियों के बारे में शिकायत की है तो जांच एजेंसियां जवाब नहीं देतीं हैं। सीबीआई ने अपना रवैया कतई नहीं बदला है। जब न्यायाधीश सीबीआई, इंटेलिजेंस ब्यूरो से धमकी की शिकायत करते हैं, तो वे कोई जवाब नहीं देते हैं। जांच एजेंसियां बिल्कुल भी मदद नहीं करती हैं और मैं यह बयान कुछ जिम्मेदारी के साथ दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि धनबाद का मामला अकेला नहीं है। हमें खबरें मिल रही हैं कि देश भर में न्यायिक अधिकारियों पर हमले हो रहे हैं। हम इसकी जांच करने का इरादा रखते हैं और सभी राज्यों से रिपोर्ट मांग सकते हैं।
झारखंड के धनबाद में जिला और सत्र न्यायाधीश उत्तम आनंद 28 जुलाई को मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। इसी दौरान एक ऑटो ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। जिससे वो बुरी तरह से घायल हुए और उनकी मौत हो गई। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद ये शक गहरा गया कि ये दुर्घटना नहीं बल्कि एक साजिश के तहत की गई हत्या है। वीडियो में साफ दिखा कि ऑटो ने जानबूझकर मॉर्निंग वॉक पर निकले जज को टक्कर मारी। ये शक और तब गहरा गया जब सामने आया कि जज उत्तम आनंद कई हाईप्रोफाइल केस की सुनवाई कर रहे थे और जिस ऑटो से उनको टक्कर मारी गई वो भी चोरी किया गया था। जिसके बाद इस मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया। चीफ जस्टिस एनवी रमन्ना की अध्यक्षता वाली बेंच ने इस पर संज्ञान लेते हुए बीते हफ्ते भी देश में जजों पर हमलों को लेकर चिंता जताई थी।
सीबीआई कर रही मामले की जांच
जज उत्तम आनंद की मौत से जुड़े मामले की जांच सीबीआई कर रही है। झारखंड सरकार के अनुरोध और केंद्र से अधिसूचना मिलने के बाद सीबीआई ने जज उत्तम आनंद की मौत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। झारखंड सरकार ने मामले की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी। इस मामले में झारखंड पुलिस ने दो लोगो को गिरफ्तार किया है।












Click it and Unblock the Notifications