झारखंड गैंगरेप: महिलाओं के निजी अंग में लकड़ी का टुकड़ा और गन घुसेड़ी, पुरुषों के हाथ में पेशाब कराकर पिलाया

नई दिल्ली। झारखंड में पांच महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटना में बड़ी बात सामने आई है। दरअसल जिन छह आरोपियों ने महिलाओं के साथ रेप किया था उनमे से दो आरोपियों को झारखंड पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में बताया कि आरोपी ने दो महिलाओं के प्राइवेट पार्ट में गन और लड़की का टुकड़ा घुसेड़ दिया था, यही नहीं इस पूरी घटना को मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया गया था। पुलिस के अनुसार जिस स्कूल में यह घटना हुई थी वहां के मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, क्योंकि उसने इस पूरी घटना को रोकने की कोशिश नहीं की थी।

rape

सबक सिखाने के लिए पहले से बनाई थी योजना

पुलिस ने बताया कि यह पूरी घटना महिलाओं को सबक सिखाने के लिए घटना पूर्व नियोजित थी। जानकारी के अनुसार आरोपी पत्थरगढ़ी समर्थ थे और माओवादी गुट पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया के सदस्य हैं। सूत्रों के अनुसार जोहा जोना टिडू इस क्षेत्र के पत्थरगढञी आंदोलन का दूसरा मुखिया है जिसने इस पूरी घटना को अंजाम दिया था। झारखंड पुलिस के एडीजी आरके मलिक ने बताया कि हमने दो लोगों को गैंगरेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। स्कूल के फादर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जहां से लड़कियों का अपहरण किया गया था। इसके बाद लड़कियों को आठ किलोमीटर दूर ले जाकर गैंगरेप किया गया था।

स्कूल का फादर गिरफ्तार

स्कूल के जिस फादर को गिरफ्तार किया गया है उसका नाम फादर अल्फोंस कोचांग है, जोकि मैनेजमेंट कमेटी का सदस्य भी है। यह घटना आरसी मिशन स्कूल की है, जहां तकरीबन 900 बच्चे पढ़ते हैं। ऑल चर्चेस कमेटी के सेक्रेटरी बासिल किडो ने बताया कि उन्हें इस घटना के बारे में पता नहीं है लिहाजा वह इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं। उन्होंने कहा कि खूंटी में हुई इस घटना के बारे में वह स्कूल के ट्रस्टी के संपर्क में नहीं हैं।

फादर ने कहा था कि लड़कियों को लेकर जाओ

मलिक ने बताया कि फादर ने आरोपियों से कहा था कि लड़कियां नन (तीसरा जेंडर) हैं, लिहाजा उन्हें छोड़ दिया जाए, यही नहीं फादर ने आरोपियों से कहा कि पांचों महिलाओं को साथ ले जाए। इसके बाद आरोपी महिलाओं को उठाकर छोटा उली जंगल में ले गए, जोकि वहां से आठ किलोमीटर दूर है। एक पुलिस अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि यह घटना काफी विभत्स है और महिलाओ के गुप्तांग में बाहर की चीजें डाली गई हैं, जैसे कि लड़की का टुकड़ा और गन।

हाथ में पेशाब करवाकर पिलाया

घटना के बारे में मलिक ने बताया कि ट्रूप के पुरुष सदस्यों को उनके हाथ में पेशाब करने को कहा और उसे जबरदस्ती पीने के लिए कहा। इन लोगों ने उनसे कहा कि इस इलाके में आकर उन लोगों ने बहुत बड़ी गलती की है, इसलिए उन्हें सबक सिखाने की जरूरत है, ताकि वह दोबारा यहां लौटकर कभी नहीं आएं। आपको बता दें कि यह घटना उस वक्त हुई जब यह महिलाएं झारखंड के खूंटी जिले के अर्की थाना क्षेत्र इलाके में कोचंग गांव में मानव तस्करी के खिलाफ स्ट्रीट प्ले करने के लिए जा रही थीं। इस घटना के बारे में पुलिस एवं प्रशासन का कहना है कि इसके पीछे पत्थलगढ़ी के सदस्य लिप्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+