Jharkhand News: चंपई सोरेन के काफिले में शामिल गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्राइवर की मौत, 4 घायल

Champai Soren escort team accident: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की एस्कॉर्ट टीम के एक ड्राइवर की सरायकेला-खरसावां जिले में सड़क दुर्घटना में मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बुधवार (21 अगस्त) को यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि, एस्कॉर्ट टीम चंपई सोरेन को जिले के उनके पैतृक गांव झिलिंगोरा में छोड़ने के बाद लौट रही थी, तभी सरायकेला-कांड्रा रोड पर मुडिया चौक के पास एक ट्रक ने गाड़ी को टक्कर मारी।

Champai Soren

मृतक ड्राइवर की पहचान कांस्टेबल विनय कुमार के रूप में हुई है, जो चाईबासा का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम के चार अन्य सदस्यों को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। यह हादसा मंगलवार रात दो बजे के करीब एक अज्ञात ट्रक के टक्कर मारने से हुई थी।

ये भी पढ़ें- 'चंपई सोरेन अच्छे CM थे, उनको हटाना दुर्भाग्यपूर्ण था', BJP नेताओं के बयान से झारखंड में सियासी हलचल तेज

चंपई सोरेन ने घटना पर जताया दुख

चंपई सोरेन ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, ''कल देर रात, मेरे आवास से लौटते समय एस्कॉर्ट में शामिल एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त होने से चालक एवं एक सुरक्षाकर्मी का असामयिक निधन हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दें। इस दुर्घटना में घायल सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।''

झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी ने इस मामले पर सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर कहा, 'पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन जी के एस्कॉर्ट वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने से एक सुरक्षाकर्मी के मृत्यु और कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना से मन अत्यंत व्यथित है। सुरक्षाकर्मी, हमारे राजनीतिक जीवन में अभिन्न अंग के समान होते हैं। वे सुरक्षित आवागमन से लेकर प्रत्येक सार्वजनिक गतिविधियों में पूरी कर्त्वनिष्ठा से अपना दायित्व निभाते हैं। उनका असामयिक इस दुनिया से दूर चला जाना हृदय को दुख पहुंचता है।'

राजनीतिक घटनाक्रम के बीच हादसा

पिछले कुछ दिनों से चंपई सोरेन के झामुमो छोड़कर भाजपा में जाने की चर्चा हो रही है। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वह दिल्ली भाजपा नेताओं से मिलने गए थे लेकिन उनकी वहां बात नहीं बनी है।

चंपई सोरेन झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) पार्टी के एक प्रमुख नेता हैं। हाल ही में, उन्होंने अपने पार्टी के सदस्यों द्वारा जिस तरह से उनका अपमान किया गया और सीएम पद से इस्तीफा देने के लिए कहा गया, उस पर अपना दर्द व्यक्त करते हुए कहा था कि "उन्हें उनके पार्टी नेतृत्व द्वारा अपमानित किया गया"।

चंपई सोरेन ने 3 जुलाई को सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था। उसके एक दिन बाद हेमंत सोरेन ने 4 जुलाई को झारखंड के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। हेमंत सोरेन को 28 जून को जेल से रिहा किया गया था।

ये भी पढ़ें- 'हम निजी काम से आए हैं', दिल्ली पहुंचने के बाद बोले चंपई सोरेन, BJP में शामिल होने की चर्चा पर कही ये बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+