Jharkhand Election Result 2019: हेमंत सोरेन दोनों सीटों पर भारी मतों से जीते

रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 के नतीजे सोमवार को आ गए हैं। राज्य में 81 विधानसभा सीटों के लिए पांच चरणों में मतदान संपन्न हुआ था। कड़ी सुरक्षा के बीच 24 जिला कार्यालयों में मतगणना हुई। जेएमएम (झारखंड मुक्ति मोर्चा) के नेता और गठबंधन सरकार (जेएमएम-कांग्रेस-राजद) की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हेमंत सोरेन ने इस बार दो सीटों- दुमका और बरहेट से चुनाव लड़ा।

क्या है दोनों सीटों पर हाल?

क्या है दोनों सीटों पर हाल?

हेमंत सोरेन दुमका और बरहेट दोनों ही सीटों पर जीत चुके हैं। उन्हें दुमका सीट पर 80,589 वोट मिले हैं। जबकि दूसरे नंबर पर 67,571 मतों से भाजपा के लुईस मरांडी हैं। वहीं बेरहाट सीट पर सोरेन को 73,534 वोट मिले हैं। जबकि इस सीट पर भाजपा के सिमोन माल्टो 47,939 मतों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

नतीजे दो नेताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण

नतीजे दो नेताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण

झारखंड के इस बार के चुनाव नतीजे दो नेताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं। पहले नेता हैं मुख्यमंत्री रघुबर दास और दीसरे नेता हैं हेमंत सोरेन। अगर बीजेपी की जीत होती है तो रघुबर दास दूसरी बार राज्य के मुखय्मंत्री बनेंगे। वहीं अगर गठबंधन की सरकार बनती है तो हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री बनेंगे।

डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने

डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने

सोरेन साल 2013 में डेढ़ साल के लिए मुख्यमंत्री बने थे। यह चुनाव उनके लिए अहम हो सकता है। सोरेन झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) के संस्थापक गुरुजी शिबू सोरेन के बेटे हैं। सोरेन ने 2014 के विधानसभा चुनाव में भी दुमका और बरहेट सीट से चुनाव लड़ा था। उस वक्त उन्हें बरहेट सीट से जीत मिली थी। वहीं दुमका सीट से उन्हें बीजेपी के लुईस मरांडी से हार मिली थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+