'मैं अंडरगारमेंट्स खरीदने गया था दिल्ली...', दुमका से गायब होने के सवाल पर CM सोरेन के MLA भाई ने दिया ये जवाब
'मैं अंडरगारमेंट्स खरीदने गया था दिल्ली...', दुमका से गायब होने के सवाल पर CM सोरेन के MLA भाई ने दिया ये जवाब
रांची, 08 सितंबर: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक भाई बसंत सोरेन की ''नई दिल्ली से अंडरगारमेंट्स'' खरीदने वाले बयान पर विवाद हो गया है। झारखंड में जारी राजनीतिक हलचल के बीच हेमंत सोरेन के भाई और दुमका विधायक बसंत सोरेन ने कहा कि वह दुमका से दिल्ली अंडरगारमेंट्स खरीदने जाते हैं। बसंत सोरेन बुधवार को दुमका के भीतर दो नाबालिग लड़कियों की लगातार हत्याओं को देख उनके परिवार वालों से मिलने गए थे, इसी दौरान जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि वे कुछ दिन पहले दिल्ली क्यों गए थे, तो उन्होंने अंडरगारमेंट्स खत्म हो गए थे, वही खरीदने गया था।
Recommended Video

'मैं अंडरगारमेंट्स खरीदने दुमका से दिल्ली गया था....'
बसंत सोरेन से बुधवार को पत्रकार ने पूछा कि दुमका में दो लड़कियों की हत्या हुई और आप यहां दिखाई नहीं दिए? इस सवाल के जवाब में बसंत सोरेन ने कहा, ''मेरे पास अंडरगारमेंट्स खत्म हो गए थे, इसलिए मैं उन्हें खरीदने के लिए दिल्ली गया। मैं उन्हें वहां से मंगवाता हूं।''

BJP सांसद ने कहा- इसी वजह से बेटियों की हत्या हुई...
गोड्डा के भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने बसंत सोरेन की 'अंडरगारमेंट' वाली टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह पीड़ितों के परिवारों के प्रति असंवेदनशीलता है। निशिकांत दुबे ने ट्वीट किया, ''गरीबों व आदिवासीयों के नेता शिबू सोरेन यानि गुरू जी के पुत्र अब अंडरगारमेंट्स खरीदने दुमका से दिल्ली आते हैं? भजन मंडली, जले, बूझे,त ड़पते, टिमटिमाते, भभकते पत्रकारों के लिए क्योंकि इसी कारण दुमका की आदिवासी बेटी और आग लगाकर जला दी गई पीड़िता की हत्या के बाद भी उस परिवार को फूरसत नहीं था।

'घटनाएं होती हैं, वे कहां नहीं होती हैं...'
पिछले हफ्ते झारखंड के सीएम हेमंत सोर्न ने भी दुमका में एक नाबालिग लड़की की फांसी की हालिया घटना पर कहा था कि इस तरह की घटनाएं होती रहती हैं। सीएम ने कहा था, ''घटनाएं होती हैं। वे कहाँ नहीं होती हैं। ऐसी घटनाओं की भविष्यवाणी नहीं की जा सकती।'' सीएम हेमंत सोरेन को भी इस बयान के लिए आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था।

बसंत सोरेन क्यों गए थे दिल्ली?
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बसंत सोरेन को 29 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट में पेश होना था। जिस कोयला खनन लीज मामले में हेमंत सोरेन फंसे थे, उसी केस में बसंत सोरेन से पूछताछ होनी थी। रिपोर्ट है कि वह 29 अगस्त सुप्रीम कोर्ट में पेशी के लिए गए थे। इसी से जुड़े सवालों पर बसंत सोरेन भड़क गए थे।

अर्जुन मुंडा ने भी किया बसंत सोरेन पर पलटवार
इस घटना को लेकर बीजेपी ने झारखंड सरकार पर निशाना साधा है। केंद्रीय जनजातीय मामलों के मंत्री अर्जुन मुंडा ने रविवार को कहा, ''पिछले हफ्ते एक लड़की को आग के हवाले कर दिया गया और अब एक आदिवासी लड़की को पेड़ से लटकाकर, मार दिया गया। वह गर्भवती थी, जिसका मतलब है कि वादों के बहाने महीनों तक उसके साथ बलात्कार किया जा रहा था। मुझे लगता है कि इसके लिए प्रशासन सीधे तौर पर जिम्मेदार है क्योंकि यह अपराधियों पर नियंत्रण खो रहा है। ऐसा लगता है कि राज्य में कानून-व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। सरकार प्रशासनिक कार्यों का पहिया है जो सरकार में मौजूद नहीं है क्योंकि सरकार राजनीतिक जुड़ाव में व्यस्त है। यह राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर रही है।''












Click it and Unblock the Notifications