देश के एक और राज्य से कम हुआ भगवा रंग, जानिए कितने राज्यों में बची भाजपा सरकार
नई दिल्ली। झारखंड में करीब महीनेभर चले चुनावी संग्राम के बाद अब नतीजे धीरे-धीरे साफ होते जा रहे हैं। अब तक सामने आए चुनाव नतीजों पर गौर करें तो कहीं न कहीं सत्ताधारी बीजेपी प्रदेश में न केवल पिछड़ती जा रही है, बल्कि सरकार बनाने की रेस से भी बाहर नजर आ रही है। वहीं बात करें दूसरे धड़े की तो जेएमएम-कांग्रेस और आरजेडी गठबंधन प्रदेश में शानदार प्रदर्शन करते हुए, बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। अब तक के आंकड़ों में महागठबंधन बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है, यही नहीं ये भी तय माना जा रहा कि वो सरकार बनाने जा रहे हैं। वहीं जिस तरह से बीजेपी के हाथ से झारखंड की सत्ता निकली है, उससे ये साफ नजर आ रहा कि कहीं न कहीं केंद्र में सत्ता संभाल भाजपा के हाथ से राज्यों के शासन लगातार छिटक रहे हैं। देश के नक्शे पर गौर करें तो एक और राज्य से भगवा रंग उतरता दिख रहा है।

झारखंड में करारी हार की ओर बीजेपी
झारखंड की कुल 81 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में अब तक सामने आए आंकड़ों पर गौर करें तो सत्ताधारी भारजीय जनता पार्टी (बीजेपी) को 29 सीटें आती दिख रही हैं। बीजेपी सबसे बड़ी बन रही है लेकिन सत्ता से दूर नजर आ रही है। वहीं दूसरी ओर जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी महागठबंधन को 42 सीटों पर बढ़त दिख रही है। ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि महागठबंधन प्रदेश में सरकार बनाएगी। इसी के साथ झारखंड की सत्ता से बीजेपी का बेदखल होना कहीं न कहीं पार्टी के लिए तगड़ा झटका है, एक और राज्य से बीजेपी सत्ता से बेदखल हो रही है।

झारखंड में जेएमएम-कांग्रेस-आरजेडी सबसे बड़ा गठबंधन
आखिर ये पार्टी कैसे राज्यों में सत्ता से बाहर हो रही इसको लेकर बीजेपी शासित राज्यों के तुलनात्मक नक्शे शेयर किए जा रहे हैं। बात करें 2019 में हुए विधानसभा चुनाव की तो केवल झारखंड ही नहीं, बीजेपी को इससे पहले महाराष्ट्र में भी सत्ता से बाहर होना पड़ा है। झारखंड की तरह ही महाराष्ट्र में भी बीजेपी जरूर सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी लेकिन चुनाव के बाद हुए राजनीतिक घमासान के बाद वहां बीजेपी को सत्ता से बाहर होना पड़ा था। प्रदेश में शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनी।

झारखंड से पहले महाराष्ट्र में सत्ता से बाहर हुई बीजेपी
अगर हम पिछले करीब दो साल की स्थिति पर नजर डालें तो देश के कई राज्य बीजेपी के हाथ से निकल चुके हैं। इससे पहले साल 2017 में हुए विधानसभा चुनाव के दौरान पंजाब की सत्ता से बीजेपी बाहर हो गई थी। पंजाब में बीजेपी एनडीए की सहयोगी शिरोमणि अकाली दल के साथ मिलकर सत्ता में थी। इसके बाद साल 2018 में हुए राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनाव में पार्टी करारी शिकस्त मिली। ये तीनों ही राज्य भी बीजेपी से छिटक गए। तीनों ही जगह पर पार्टी को अपनी सरकार गंवानी पड़ी।

2017 से 2019 के बीच राज्यों से कैसे उतरा भगवा रंग
इसके अलावा बीजेपी की जम्मू-कश्मीर में भी पीडीपी के साथ सरकार थी लेकिन वहां भी गठबंधन टूटने के साथ हालात बदल गए। करीब दो साल में पार्टी को 5 राज्यों पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, और जम्मू-कश्मीर की सत्ता से बाहर होना पड़ा। इसके बाद पार्टी को महाराष्ट्र में सत्ता वापसी की उम्मीदें थीं लेकिन जिस तरह से चुनाव के बाद समीकरण बदले और शिवसेना ने अलग रुख अपनाया उससे पार्टी की रणनीति बिल्कुल फेल हो गई। महाराष्ट्र में शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन की सरकार बनी और उद्धव ठाकरे प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

राज्यों में लगातार सिकुड़ रही बीजेपी
पहले महाराष्ट्र और अब झारखंड से भी भगवा रंग उतर गया है। यहां से बीजेपी के सत्ता से बाहर होने की संभावनाओं के बाद बीजेपी शासित राज्यों के तुलनात्मक नक्शे सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं। इन नक्शों पर गौर करें तो ये तस्वीर दिसंबर 2017 की है, वहीं दूसरी तस्वीर नवंबर 2019 की है। इन दोनों नक्शों से पता चलता है कि बीजेपी को हाल के वर्षों में प्रदेश की सियासत में काफी नुकसान हुआ है।
इसे भी पढ़ें:- झारखंड के नतीजों पर बोले तेजस्वी, महागठबंधन कर रही क्लीन स्वीप, हेमंत होंगे सीएम
-
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान












Click it and Unblock the Notifications