झारखंड: इतनी कम भीड़ से कैसे जीत पाओगे, जब एक चुनावी रैली में बोले अमित शाह

रैली में बोले कम भीड़ देख बोले अमित शाह, ऐसे कैसे जीत पाओगे

नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण का प्रचार गुरुवार को खत्म हो गया है। ऐसे में प्रचार के आखिरी दिन सभी पार्टियों के नेताओं ने रैलियां कीं। भाजपा के अध्यक्ष और गृहमंत्री अमित शाह ने गुरुवार को झारखंड में कई रैलियां की। चतरा में जब अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में रैली करने पहुंचे तो कम भीड़ देख मंच से ही स्थानीय नेताओं और उम्मीदवारों को कह दिया कि इतनी कम भीड़ है तो चुनाव नहीं जीत पाओगे।

बनिया हूं, बेवकूफ ना बनाओ: अमित शाह

बनिया हूं, बेवकूफ ना बनाओ: अमित शाह

चतरा की रैली में कम लोग देख मंच से अपने भाषण के बीच अमित शाह ने कहा, इतनी भीड़ से चुनाव तो नहीं जीत पाओगे। आप मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं। देखकर समझ जाता हूं। इसके बाद उन्होंने लोगों से कहा कि मैं अब गणित बताता हूं। जिनके पास मोबाइल है वो यहां से घर जाकर 25-25 लोगों को फोन करें और भाजपा को वोट देने की अपील करें। ऐसे आप वोट बढ़ाएं।

Recommended Video

    Seeing the crowd in Jharkhand, Amit Shah said - you will not win with such a crowd |वनइंडिया हिंदी
     अयोध्या, 370 जैसे मसले रहे भाषण में

    अयोध्या, 370 जैसे मसले रहे भाषण में

    इस दौरान अमित शाह के भाषण में अयोध्या, कश्मीर से 370 हटाना, राम मंदिर जैसे मुद्दे रहे। वहीं उन्होंने कांग्रेस पर भी खूब निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने ही राम मंदिर मामले को लटका कर रखा था, हमने मामला खत्म कराया। वहीं झारखंड में भाजपा से पहले की सरकारों को उन्होंने विकास विरोधी बताया।

    पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को

    पहले चरण का मतदान 30 नवंबर को

    झारखंड विधानसभा चुनाव के तहत पहले चरण की 13 सीटों पर मतदान 30 नवंबर को होगा। इसे लेकर इन सीटों पर गुरुवार को शाम तीन बजे से चुनावी शोर थम गया।

    दूसरे चरण में 20 विधानसभा सीटों 7 दिसंबर को, तीसरे चरण में 17 सीटों पर 12 दिसंबर को, चौथे चरण में 5 विधानसभा सीटों पर 16 दिसंबर को और पांचवे फेज में 16 विधानसभा सीटों पर 20 दिसंबर को वोट पड़ेंगे। 23 दिसबंर को नतीजे आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+