रेस्टोरेंट में खाना महंगा तो हवाई यात्रा सस्ती? जेट फ्यूल, कमर्शियल सिलेंडर के रेट बदलने से क्या-क्या होगा
Jet fuel price: राजधानी दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम में गिरावट आई है। पिछले 10 महीने में ये दूसरा मौका है जब जेट ईंधन के दाम घटे हैं। ऐस में हवाई यात्रा सस्ती होने की उम्मीद की जा रही है। वहीं दूसरी ओर रसोई गैस की कीमतें बढ़ गई हैं। जिसके चलते रेस्टोरेंट में खाना महंगा हो सकता है।
जेट ईंधन के दामों में गिरावट 4.66 प्रतिशत की गिरावट आई है। इससे पहले एटीएफ के दाम 1,06,155.67 रुपए किलोलीटर हो गए हैं। इससे पहले नवंबर में एटीएफ 1,11,344.92 किलोलीटर था। पिछले दो महीनों के भीतर जेट फ्यूल में कुल मिलाकर 10 प्रतिशत की गिरावट आई है। जिसके बाद हवाई यात्रा के टिकट के दामों में कमी आ सकती है। वहीं दूसरी रसोई गैस के कॉमर्शियल सिलिंडर (19 Kg) के दाम 21 रुपए प्रति सिलिंडर के हिसाब से बढ़ा दिए गए हैं।

एटीएफ को लेकर दिल्ली में कटौती नवंबर के मुकाबले 4.66 फीसदी यानी 5,189.25 रुपए किलोटर हो गई है। इससे पहले अक्टूबर के महीने में दिल्ली में एटीएफ की कीमत 1,18,199.17 रुपए प्रति किलोटर थी।
ट्रैवेल एजेंसियों की ओर से दावा किया गया कि पछले साल के मुकाबले इस साल हवाई यात्रा के टिकट 23 प्रतिशत बढ़ गए हैं। वहीं एयरपोर्ट्स काउंसिल इंटरनैशनल एशिया पैसिफिक ने एक स्टडी में पाया कि 2019 के मुकाबले इस दौरान एयर फेयर में 41 प्रतिशत का उछाल आ चुका था। भारत में मुंबई-दिल्ली सबसे बिजी एयर रूट माना जाता है। दिल्ली में जेट फ्यूल के दाम में कमी आने से पिछले दिनों काफी महंगी हुई हवाई यात्रा से राहत मिल सकती है।
चुनाव के बाद बढ़े कॉमर्शियल सिलिंडर
पांच राज्यों मं चुनाव खत्म होते ही कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ गए हैं। 1 दिसंबर से ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 21 रुपये की बढ़ोतरी की घोषणा की। दिल्ली में आज यानी 1 दिसंबर से 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1796.50 रुपये हो गए। वहीं इससे पहले 16 नवंबर को इसकी कीमत में कटौती गई थी। जिसके बाद 19 किलो के सिलिंडर के दाम 1775.50 रुपए हो गया था। नई कीमतों के साथ मुंबई में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 1749 रुपये, कोलकाता में 1885.50 रुपये, चेन्नई में 1968.50 रुपए हो गए हैं।
कॉमर्शियल सिलिंडर के दाम बढ़ने और जेट ईंधन में कटौती का असर
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने का असर खास तौर पर रेस्टोरेंट या खाने-पीने के कारोबार पर पड़ेगा। इसका असर बाहर खाने वाले लोगों की जेब पर हो सकता है। वहीं दूसरी ओर जेट ईंधन में कटौती के बार एयर टिकट के दामों में कमी आ सकती है।












Click it and Unblock the Notifications