11 सितंबर तक ED की हिरासत रहेंगे जेट एयरवेज के चेयरमैन नरेश गोयल, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई है गिरफ्तारी
Jet Airways Naresh Goyal ED Custody: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार जेट एयरवेज के संस्थापक और चेयरमैन नरेश गोयल को 11 सितंबर तक ईडी की हिरासत में भेजा गया।
ईडी ने 14 दिन की हिरासत मांगी थी। पीएमएलए कोर्ट ने दो दिन घटाकर 12 दिनों की ईडी कस्टडी में भेज दिया है। वे 14 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे।

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल को शुक्रवार गिरफ्तार किया था। अधिकारियों ने कहा कि ईडी ने शुक्रवार को बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेट एयरवेज के फाउंडर नरेश गोयल (74) को घंटों की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था।
नरेश गोयल की गिरफ्तारी बैंक धोखाधड़ी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में की गई है। नरेश गोयल को 2 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया। जहां ईडी ने कोर्ट से 14 दिनों की कस्टडी की मांग की। कोर्ट ने 14 दिन की बजाय 12 दिनों की कस्टडी दी है। नरेश गोयल अब 14 सितंबर तक ईडी की कस्टडी में रहेंगे।
538 करोड़ रुपये से जुड़ा मामला
पूरा मामला केनरा बैंक से जुड़े 538 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी से जुड़ा है, जिसमें ईडी ने शुक्रवार को उनसे पूछताछ की, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। केंद्रीय एजेंसी ने यह कदम धोखाधड़ी मामले में गोयल, उनकी पत्नी अनीता और कंपनी के कुछ पूर्व अधिकारियों के खिलाफ सीबीआई द्वारा चल रही जांच के बाद उठाया गया है।
सीबीआई ने इसी साल दर्ज की थी FIR
ईडी ने नरेश गोयल को मुंबई में एजेंसी के ऑफिस में दिनभर की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। उन्हें बॉम्बे पीएमएलए कोर्ट में शनिवार को पेश किया था। यह मामला केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा इस साल मई में दर्ज की गई एक एफआईआर पर आधारित है।
यह भी पढ़ें- Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया में हुआ विस्तारा का विलय, CCI ने दी मंजूरी
{document1}












Click it and Unblock the Notifications