Air India-Vistara Merger: एयर इंडिया में हुआ विस्तारा का विलय, CCI ने दी मंजूरी
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने टाटा ग्रुप की एयरलाइन विस्तारा के एयर इंडिया (Air India) में विलय की मंजूरी दे दी है। इसके साथ-साथ सीसीआई ने सिंगापुर एयरलाइंस द्वारा एयर इंडिया में कुछ शेयरधारिता के अधिग्रहण को भी मंजूरी दी गई है।
विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी
विस्तार और एयर इंडिया टाटा ग्रुप की पूर्ण-सेवा वाली एयरलाइंस हैं। विस्तारा में सिंगापुर एयरलाइंस की 49 फीसदी हिस्सेदारी है। टाटा ग्रुप ने पिछले साल नवंबर में एक सौदे के तहत एयर इंडिया के साथ विस्तार के विलय की घोषणा की, जिसमें सिंगापुर एयरलाइंस भी एअर इंडिया में 25.1 फीसदी हिस्सेदारी का अधिग्रहण करेगी।













Click it and Unblock the Notifications