एयरहोस्टेस के सस्पेंड मामले पर बोले सोनू निगम, यही है असली 'असहिष्णुता'
नयी दिल्ली (ब्यूरो)। जेट एयरवेज की फ्लाइट में इमरजेंसी एनाउंसमेंट माइक पर सोनू निगम से गाना सुनने के बाद सस्पेंड की गई 5 एयर होस्टेस के मामले में सोनू निगम ने बड़ा बयान दिया है। सोनू निगम ने इस फैसला को सच्ची असहिष्णुता करार दिया है। सोनू निगम ने कहा है कि मुझसे गाना गाने के लिए कहने पर क्रू मेंबर्स को सस्पेंड करना ऐसा है जैसे किसी को खुशियां फैलाने के लिए सजा दी जाए। जरूर देखें ये VIDEO, मिस ना करें: अमेरिकी अंदाज में भोजपूरी गाना तू लगावेलू जब लिपिस्टिक

क्या था पूरा मामला
बीते 4 जनवरी को जोधपुर से मुंबई की फ्लाइट में गायक सोनू निगम को देखकर यात्री और एयरहोस्टेस दोनों ने ही उनसे गाने की फरमाइश कर डाली जिसके बाद सोनू ने उन्हें निराश नहीं किया और एयरहोस्टेस से माइक लेकर अपने प्रशंसकों को गाने सुनाये। उनका यह वीडियो एक यात्री ने भी बनाया था और उसे सोशल मीडिया पर भी डाल दिया जो कि तेजी से वायरल भी हुआ था












Click it and Unblock the Notifications