JEE परीक्षा के लिए एनटीए ने कसी कमर- 10 लाख मास्क, 6600 लीटर सेनीटाइजर का होगा इंतजाम

JEE: 10 लाख मास्क, 6600 लीटर सेनीटाइजर का होगा इंतजाम

नई दिल्ली। देश में कोरोना संकट के बीच इस साल नीट और संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) हो रही है। जेईई परीक्षा 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 के बीच होनी है। वहीं एनईईटी की परीक्षा 13 सितंबर 2020 को आयोजित होगी। कोरोना महामारी फैली होने और परिवहन व्यवस्थाओं पर कई तरह की पाबंदियां होने के चलते देशभर से छात्र संगठन और विपक्षी दल परीक्षा को फिलहाल टाल देने की अपील कर रहे हैं। वहीं परीक्षा आयोजित कराने वाली नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने कहा है कि वह पूरी सुरक्षा और एहतियात के साथ परीक्षा करवाने के लिए पूरी तरह तैयार है। एनटीए ने बताया है कि इन अलग तरह की परिस्थितियों में परीक्षा को लेकर उसने ब्लूपिरंट तैयार कर लिया है।

Recommended Video

    NEET-JEE Exam 2020 : छात्रों को समर्थन में उतरे Rahul Gandhi, Online Campaign शुरू | वनइंडिया हिंदी
     13 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे

    13 करोड़ अतिरिक्त खर्च होंगे

    एनटीए ने कोरोना संकट के बीच जेईई परीक्षा करना को लेकर जो ब्लू प्रिंट तैयार किया है। उसके मुताबिक, परीक्षा आयोजित कराने के लिए 10 लाख मास्क और दस्ताने की आवश्यकता होगी। 1300 इंफ्रारेड थर्मामीटर गन और 6600 लीटर हैंड सैनिटाइजर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा देशभर में परीक्षा सेंटरों पर 3300 स्प्रे बॉटल चाहिए होंगे और 3300 अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती करनी होगी। अनुमान है कि इस सब व्यवस्था लिए करीब 13 करोड़ रुपए का आएगा।

    660 सेंटरों का है ब्लूप्रिंट

    660 सेंटरों का है ब्लूप्रिंट

    एनटीए ने परीक्षा के लिए देशभर में बने कुल 660 एग्जाम सेंटर के आधार पर यह ब्लूप्रिंट तैयार किया है। देशभर में बने 660 परीक्षा केंद्रों पर 8 लाख 58 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। जेईई मेन की परीक्षा के लिए 1 लाख 14 हजार निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। जेईई मेंस परीक्षा के लिए पहले 570 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे लेकिन कोरोना को देखते हुए केंद्रों की संख्या बढ़ा दी गई है ताकि भीड़ ना हो। इसी तरह से पहले 30 छात्रों पर एक निरीक्षक की तैनाती होनी थी लेकिन अब 15 छात्रों पर एक निरीक्षक को तैनात किया जाएगा। अब जेईई की परीक्षा 12 पारियों में होगी जबकि पहले इसे आठ पारियों में ही कराया जाना था।

    परीक्षा के लिए गाइडलाइन

    परीक्षा के लिए गाइडलाइन

    एनटीए के मुताबिक कोरोना से जुड़ी सावधानियां बरतने के लिए परीक्षा करवाने का खर्च बढ़ा है। अब हर एक छात्र पर 150 रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा। पहले एक छात्र पर खर्च का अनुमान 400 रुपए लगाया गया था जो अब 550 रुपए है। जेईई परीक्षा के लिए देशभर में लगभग साढ़े आठ लाख से अधिक परीक्षार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है जबकि नीट के लिए लगभग 1.14 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इसके अलावा परीक्षा करवाने के लिए गाइडलाइन भी तैयार की गई हैं। इसे टाटा कंस्लटेंसी सर्विसेज ने एम्स और पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर तैयार किया है। इसमें परीक्षा केंद्रों में छात्र के आने से परीक्षा और फिर बाहर जाने तक के लिए दिशा निर्देश हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+