VIDEO: 'JDU-RJD का विलय तय', आरसीपी सिंह के बयान पर नीतीश कुमार बोले- अरे छोड़िए....
बिहार में सत्ता परिवर्तन और नीतीश कुमार की पलटी पर जमकर सियासत हो रही है। इस बीच पूर्व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अब कितनी बार पलटी मारेंगे।
पटना, 18 अगस्त: बिहार में सत्ता परिवर्तन और नीतीश कुमार की पलटी पर जमकर सियासत हो रही है। इस बीच पूर्व जेडीयू नेता आरसीपी सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार अब कितनी बार पलटी मारेंगे। चार बात तो मार चुके हैं। सबसे पहले 1994, 2013, 2017 और 2022 में पलटी मार चुके हैं। वहीं जेडीयू के आरजेडी में विलय पर आरसीपी सिंह ने कहा कि यह तो निश्चित है। उसके पास कोई विकल्प नहीं है। वहीं आरसीपी सिंह के बयान पर नीतीश कुमार ने कहा कि अरे छोड़िए..वो ऐसे ही बोलते रहते हैं।

वहीं, जेडीयू के राजद में विलय वाले आरसीपी सिंह के बयान पर राजीव रंजन (ललन) सिंह ने कहा कि दागी चरित्र और दिमाग वाला कोई ऐसा ही कह सकता है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार और जदयू ने आरसीपी सिंह को सम्मान दिया। वह एक राजनीतिक दिग्गज के रूप में उभरे। उन्हें नीतीश कुमार ने पहचान दी? उन्हें राज्यसभा सांसद, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया। दागी चरित्र वाले अब ऐसे ही बयान देंगे।
Recommended Video
क्या बोले तेजस्वी यादव
वहीं, इस पर डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि हम एक साथ आए हैं, हम काम करने में विश्वास करते हैं। बिहार कैसे आगे बढ़ता है और एक विकसित राज्य बनता है, हम इसके लिए केंद्रित हैं। जो लोग ध्यान भटकाना चाहते हैं वे अपना काम कर सकते हैं। लेकिन यह तय है कि हम सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में फोकस के साथ काम करेंगे। हम विचलित नहीं होने वाले हैं। जो क्षुद्र राजनीति करते हैं, वही करते हैं जो वे करते हैं। सीएम का अनुभव और आशीर्वाद है और हम नई पीढ़ी के लोग हैं, हम मिलकर काम करेंगे।
यह भी पढ़ें- बिहार: 'उन्हें समझाएंगे, फिर भी अगर कहीं जाना चाहती हैं तो जाएं', बीमा भारती के बगावती तेवरों पर बोले नीतीश












Click it and Unblock the Notifications