लाइट ऑन करते ही सिलेंडर में लग गई आग, पत्नी सहित बुरी तरह से झुलसे JDU विधायक

नई दिल्ली। बिहार के मुंगेर जिले में सिलेंडर में आग लगने की वजह से पूर्व विधायक नीता चौधरी व उनके पति और जनता दल यूनाइटेड के (JDU) मौजूदा विधायक मेवालाल चौधरी बुरी तरह से झुलस गए हैं। जानकारी के अनुसार घटना बीती देर रात की है। मेवालाल चौधरी और नीता चौधरी सोए हुए थे। तभी नीता चौधरी को कितन से गैस लिक होने का एहसास हुआ जिसके बाद वो किचन में गईं और जैसे ही लाइट ऑन किया तो सिलेंडर में आग लग गई।

पत्नी को बचाने पहुंचे विधायक पति भी झुलसे

पत्नी को बचाने पहुंचे विधायक पति भी झुलसे

किचन में आग लगा देख मेवालाल चौधरी अपनी पत्नी को बचाने के लिए पहुंचे जिसमें वो झुलस गए। शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि किचन का गैस लिक कर रहा होगा, जैसे की नीता ने लाइन का स्विच ऑन किया होगा उसमें स्पार्क हो गया और किचन में आग लग गई। किचन में नीता चौधरी की आवाज सुन पति मेवालाल चौधरी जब पत्नी को बचाने के लिए आए तो वो भी झुलस गए।

शुरुआती इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया

शुरुआती इलाज के बाद पटना रेफर कर दिया गया

आग की घटना के बाद घरवालों ने आनन-फानन में पास के अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका शुरुआती इलाज हुआ उसके बाद दोनों को भागलपुर के लिए रेफर किया गया और वहां से पटन के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयावह थी कि पूर्व विधायक नीता चौधरी बुरी तरह से झुलस गईं। हालांकि पूरे घटना की जांच हो रही है कि आखिर आग कैसे लगी। यह घटना रात करीब 11.30 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

सिलेंडर ब्लास्ट की भी चर्चा

सिलेंडर ब्लास्ट की भी चर्चा

मौजूदा विधायक और पूर्व विधायक की आग से झुलसने की घटना की चर्चा पूरे इलाके में है। फिलहाल दोनों लोगों का इलाज किया जा रहा है लेकिन मेवालाल चौधरी की तुलना में पत्नी नीता ज्यादा झुलस गई हैं। चर्चा ये भी है कि किचन में आग लगने के बाद सिलेंडर में ब्लास्ट भी हो गया था, हालांकि इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वो पूछताछ और जांच के बाद ही साफ होगा कि घटना में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ था कि नहीं। क्योंकि सिलेंडर ब्लास्ट होता ज्यादा नुकसान पहुंचता।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+