कर्नाटक: JDS कार्यकर्ताओं ने मीटिंग में किया जमकर हंगामा, देवगौड़ा बने रहे मूकदर्शक
बेंगलुरु: कर्नाटक के बेलगाम में जेडीएस कार्यकर्ताओं ने पार्टी की मीटिंग में जमकर उत्पात किया और नारेबाजी की। हैरानी की बात ये थी कि पार्टी प्रमुख एचडी देवगौड़ा भी उस मीटिंग में मौजूद थे लेकिन कार्यकर्ताओं का हंगामा जारी रहा। बताया जा रहा है कि पूरा विवाद पार्टी के जिलाध्यक्ष के चुनाव को शुरू हुआ। कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी और हंगामा करते रहे जबकि एचडी देवगौड़ा वहीं मौजूद सबकुछ देखते रहे।
ये भी पढ़ें: गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर बड़ा हमला, कहा- राहुल देश को तोड़ने की साजिश कर रहे हैं

ये हंगामा काफी देर तक ऐसे ही जारी रहा। प्राप्त खबरों के अनुसार, ये मीटिंग पार्टी के जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर बुलाई गई थी और इसी दौरान वहां जमकर हंगामा हुआ।
ये भी पढ़ें: मानसून सत्र: सोनिया गांधी के घर कांग्रेसियों की बैठक, उप-सभापति के उम्मीदवार के नाम पर होगा मंथन












Click it and Unblock the Notifications