JDS ने किया अनोखा चुनावी वादा- कर्नाटक में किसानों के बेटों से शादी करने वाली महिलाओं को मिलेंगे 2 लाख रुपये
कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 से पहले कुमारस्वामी का विचित्र चुनावी वादा जो भी महिला किसानों के बेटे से शादी करेगी उसे 2 लाख रुपये दिए जाएंगे।

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने अनोखा चुनावी वादा करने का ऐलान करके राज्य में नई खलबली मचा दी है। कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री ने एक विचित्र घोषणा करते हुए कहा है कि उनकी पार्टी किसानों के बेटों के साथ शादी करने वाली महिलाओं को दो लाख रुपये देगी।
'पंचरत्न' रैली में किया ये ऐलान
जेडी (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने एक विचित्र घोषणा मंगलवार को कोलार में 'पंचरत्न' रैली को संबोधित करते हुए की। उन्होंने इस अनोखे चुनावी वादे के पीछे की वजह का खुलासा करते हुए कहा कि मुझे एक याचिका मिली है कि लड़कियां किसानों के बेटों से शादी करने के लिए तैयार नहीं हैं।
जेडीएस ने क्यों किया ये ऐलान
किसानों के लड़कों की शादी को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार को लड़कियों को दो लाख रुपये देने चाहिए। उन्होंने बताया कि यह उन कार्यक्रमों में से एक है, जो हमारे लड़कों का स्वाभिमान की सुरक्षा के लिए शुरू किया जाएगा।
जल्द जारी कर सकती है जेडीएस उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट
वहीं जेडीएस ने कर्नाटक में 10 मई को होने वाले चुनाव के उम्मीदवारों की सेकेंड लिस्ट जल्द घोषित करने का दावा किया है। हालांकि इस सूची के आने के बाद पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के परिवार में चल रहे आंतरिक पारिवारिक विवाद समाप्त हो जाएगा।
देवगौड़ा के परिवार में कोलार सीट को लेकर चल रही तनातनी
याद रहे जेडीएस के सरंक्षक और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. की बहू भवानी रेवन्ना देवेगौड़ा और उनका परिवार अब भी हासन टिकट के लिए अड़ा हुआ है। हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री कुमारस्वामी उन्हें टिकट जारी करने को तैयार नहीं हैं। भवानी रेवन्ना कुमारस्वामी की भाभी हैं यानी पूर्व सीएम के बड़े भाई की पत्नी हैं।












Click it and Unblock the Notifications