कर्नाटक में भाजपा को जेडीएस प्रमुख देवगौड़ा ने दिया बड़ा झटका, गठबंधन से किया इनकार
कर्नाटक: लोकसभा चुनाव में भाजपा और जेडीएस के गठबंधन पर फिर पलटे एचडी देवगौड़ा, जानें क्या कहा?
लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर देश की 26 विपक्षी दल एकजुट होकर अपना INDIA गठबंधन बना चुके हैं। वहीं इस विपक्षी गठबंधन को मात देने के लिए भाजपा देश भर की छोटी-बड़ी पार्टियों को अपने एनडीए गठबंधन में जोड़ने की कवायदकर रही है।
जिसमें कर्नाटक की सबसे बड़ी क्षेत्रीय पार्टी जेडीएस के शामिल होने की भी बात सामने आई थी, लेकिन जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भाजपा को बड़ा झटका देते हुए उसकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

मंगलवार को देवगौड़ा ने एक बार फिर ऐसा बयान दिया है जिसके बाद जेडीएस और भाजपा के गठबंधन खटाई में पड़ता नजर आ रहा है।
मंगलवार को मीडिया से रूबरू कर्नाटक में जेडीएस और बीजेपी के बीच कथित गठबंधन पर जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा ने कहा कि मैं बिल्कुल स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि जेड़ीएस का किसी के साथ गठबंधन करने का कोई सवाल ही नहीं है, हम अपने दम पर स्वतंत्र रूप से लड़ाई लड़ेंगे।
पूर्व मुख्यमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कहा हमारी पार्टी जेडीएस चाहते चार, पांच या छह कितनी भी सीटें जीते लेकिन आगामी लोकसभा चुनाव 2024 अकेले दम पर लड़ेंगे लेकिन हम अकेले ही लड़ेंगे। इसके साथ ही मीडिया से बात करत हुए उन्होंने कहा जतना दल एस लोकसभा चुनाव के लिए केवल उन क्षेत्रों में अपने उम्मीदवार उतारेगी जहां हमारी पार्टी मजबूत है। देवगौड़ा ने कहा इसे लेकर काडरों से भी हम चर्चा करेंगे।
याद रहे जेडीएस प्रमुख ने जहां मंगलवार को मीडिया के सामने आम चुनाव में किसी भी पार्टी से एलाइंस करने से इनकार कर दिया है वहीं 21 जुलाई को उनके बेटे और कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने पूर्व सीएम बसवराज बोम्मई के साथ एक संयुक्त प्रेस वार्ता करके कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को भाजपा के साथ मिलकर घेरने का ऐलान किया था।
कुमारस्वामी ने खुद कहा था कि जेडीएस और भाजपा दोनों ही दल कर्नाटक में कांग्रेस सरकार की विपक्षी पार्टियां हैं, ऐसे में हमारी पार्टी मिलकर जनता से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस सरकार को चुनौती देगी।












Click it and Unblock the Notifications