जेडीएस बोली- तुमकुर से लड़ेंगे एचडी देवगौड़ा, मौजूदा कांग्रेस सांसद ने जताया विरोध

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए तारीखों के ऐलान के बाद राजनीतिक पार्टियों की ओर से उम्मीदवारों के नाम के ऐलान का दौर जारी है। जेडीएस के प्रवक्ता रमेश बाबू ने कहा कि एचडी देवगौड़ा तुमकुर संसदीय क्षेत्र से जेडीएस और कांग्रेस के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे। लेकिन इस ऐलान के बाद तुमकुर मौजूदा सांसद ने कई सवाल भी खड़े किए हैं।

JDS Announced HD Devegowda will contest from the Tumkur parliamentary constituency

जेडीएस के प्रवक्ता ने जिस तुमकुर सीट से एचडी देवगौड़ा को चुनाव लड़ने का ऐलान किया है कि उस सीट से मौजूदा कांग्रेस सांसद मुदाहनुमेगौड़ा ने कहा कि गठबंधन क्या है? ये कैसा तालमेल हैं? मैं यहां से मौजूदा सांसद हूं और मैंने यहां से पार्टी को सदन के पटल पर पहुंचाया है। आपने मुझे टिकट देने से क्यों इनकार किया है? यह सही नहीं है। बता दें कि बता दें कि जनता दल सेक्यूलर (जेडीएस) के संस्थापक एचडी देवगौड़ा कर्नाटक की हासल लोकसभा सीट से मौजूदा सांसद हैं, लेकिन इस बार वो तुमकुर से चुनाव लड़ेंगे।

यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019 : दिग्विजय सिंह के सामने रहेगी BJP का गढ़ ढहाने की चुनौती, जानिए भोपाल सीट का सियासी गणित

हासन लोकसभा सीट को जेडीएस का गढ़ माना जाता है और पिछले तीन चुनाव से लगातार देगौड़ा को जीत मिल रही थी। लेकिन इस बाग गठबंधन के चलते टुमकुर सीट जेडीएस के खाते में आई है। लेकिन यहां से मौजूदा कांग्रेस सांसद गठबंधन के फैसले से नाराज दिखाई दे रहे हैं। बताया तो यहां तक जा रहा है कि यहां से मौजूदा सांसद मुदाहनुमेगौड़ा इस सीट से नामांकन करेंगे। ऐसे में अब कांग्रेस के सामने भी मुश्किल खड़ी हो गई है।

यह भी पढ़ें- टिकट कटने से पहले ही परेश रावल ने चुनाव लड़ने से कर दिया मना, कौन उतरेगा अब अहमदाबाद से

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+