JD Vance India Visit: पीएम मोदी से मिले अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस, जानिए किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
JD Vance India Visit: भारत दौरे पर आए अमेरिकी उप राष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाक़ात की। पीएम मोदी के सरकारी आवास लोक कल्याण मार्ग पर दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई।
इस दौरान जेडी वेंस की पत्नी उषा वेंस और बच्चे भी साथ रहे। मुलाकात की तस्वीरों में देखा जा सकता है कि, पीएम मोदी वेंस के बच्चों को दुलार कर रहे हैं।

दोनों देशों के बीच अहम समझौता
वहीं पीएम मोदी और अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के बीच बंद कमरे में द्विपक्षीय वार्ता हुई। इस दौरान भारत और अमेरिका के बीच कई अहम समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।
ये भी पढ़ें JD Vance India Visit: ट्रंप की यात्रा की तैयारी या टैरिफ से राहत? क्या है वेंस के भारत दौरे का मकसद? जानें
टैरिफ वॉर के बीच मुलाकात अहम
वहीं पीएम मोदी और वेंस के बीच हुई बैठक के बाद दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच उच्च-स्तरीय वार्ता भी हुई। यह मुलाकात ऐसे समय पर हुई है जब दुनिया अमेरिका और चीन के बीच छिड़े व्यापार युद्ध की अनिश्चितता से जूझ रही है। वहीं अमेरिका ने भारत पर भी अतिरिक्त टैरिफ लगाने का ऐलान कर चुका है। हालांकि, अभी कुछ दिनों के लिए टैरिफ से राहत दी है।
इन मुद्दों पर हुई चर्चा?
- बड़ी ट्रेड डील: फरवरी 2026 तक भारत और अमेरिका के बीच एक बड़ी व्यापार डील हो सकती है।
- बातचीत: इस सप्ताह के अंत तक भारत और अमेरिका के बीच व्यापार पर बातचीत हो सकती है।
- निर्मला सीतारमण का अमेरिका दौरा: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका जा सकती हैं, जहां वे IMF और अन्य अमेरिकी अधिकारियों से मुलाकात करेंगी।
- अमेरिकी निवेश: अमेरिका भारत में तकनीकी, ऊर्जा, ऑटोमोबाइल और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में बड़े निवेश की संभावना व्यक्त कर सकता है।
- चीन के विकल्प के रूप में भारत: अमेरिका भारत को चीन के विकल्प के रूप में देख रहा है, जो दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ा सकता है।
- एलन मस्क और भारत में निवेश: एलन मस्क की प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत और JD वांस के दौरे के बाद टेस्ला, स्टारलिंक और स्पेस एक्स भारत में निवेश कर सकते हैं।
जयपुर का करेंगे दौरा
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पीएम मोदी से मुलाकात के बाद जयपुर का भी दौरा करने वाले हैं, जिसमें उनके कार्यक्रम में सांस्कृतिक भ्रमण और एक महत्वपूर्ण नीति संबोधन शामिल है।
सोमवार (21 अप्रैल) रात 9.30 बजे विशेष विमान से जयपुर पहुंचने वाले वेंस ऐतिहासिक रामबाग पैलेस होटल में ठहरेंगे। मंगलवार सुबह 9 बजे वे यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल आमेर किले का दौरा करेंगे, इसके बाद दोपहर 3 बजे राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC) में भारत-अमेरिका संबंधों पर सार्वजनिक संबोधन देंगे।
पत्नी उषा वेंस भी रहेंगी साथ
इस यात्रा में वेंस अपनी पत्नी उषा, बच्चों और अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ होंगे। उच्च स्तरीय दौरे के मद्देनजर जयपुर शहर में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, और आमेर किला सोमवार दोपहर से 24 घंटों के लिए पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है, ताकि यात्रा की व्यवस्थाओं में कोई विघ्न न आए, जैसा कि राज्य पुरातत्व विभाग ने बताया है।
वहीं वेंस बुधवार ( 23 अप्रैल) को सुबह आगरा जाएंगे और उसी दोपहर फिर जयपुर लौटकर सिटी पैलेस का दौरा करेंगे। वे अपनी भारत यात्रा का समापन करेंगे और गुरुवार (24 अप्रैल) सुबह अमेरिका के लिए प्रस्थान करेंगे












Click it and Unblock the Notifications