JD Vance India Visit: ट्रंप की यात्रा की तैयारी या टैरिफ से राहत? क्या है वेंस के भारत दौरे का मकसद? जानें
US Vice President JD Vance India Visit: भारत दौरे पर आए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने सोमवार को नई दिल्ली के जनपथ स्थित सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम का दौरा किया। शोरूम मैनेजर मीतू वजीरानी ने बताया, कि एक हैंडलूम हस्तशिल्प एम्पोरियम है। उन्हें सब कुछ पसंद आया। उनके पास समय कम था, लेकिन उन्होंने लगभग 40-45 मिनट बिताए। उन्होंने चाय, शहद, पेपर-मैचे आइटम, लकड़ी के सामान और मिट्टी के बर्तन खरीदे। और उन्होंने सामान की सराहना की। वे बहुत विनम्र और मृदुभाषी थे। उन्होंने बच्चों ने जो भी कहा, उसे खरीद लिया।"
दिल्ली के अक्षरधाम में वेंस परिवार का पारंपरिक स्वागत किया गया। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस और अपने बच्चों इवान, विवेक और मीराबेल के साथ भारत की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की शुरुआत नई दिल्ली में स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर के दौरे से की। बच्चों ने भारतीय परंपरा को अपनाया, इवान और विवेक ने कुर्ता-पायजामा पहना था तथा मीराबेल ने अनारकली पोशाक पहनी थी।

भारत दौरे का क्या है मकसद?
वेंस की यह यात्रा व्यक्तिगत और राजनयिक दोनों स्तरों पर खास है। उनके साथ परिवार भी आया है, और वे ताजमहल तथा जयपुर में एक शादी में भी शामिल होंगे। लेकिन असली फोकस है...
- अमेरिकी टैरिफ से राहत के लिए व्यापार समझौता
- रक्षा साझेदारी को मजबूत करना
- अमेरिका-भारत द्विपक्षीय एजेंडा की समीक्षा
शुरुआत परंपरा से: अक्षरधाम मंदिर और हस्तशिल्प दौरा
वेंस परिवार ने नई दिल्ली के स्वामीनारायण अक्षरधाम मंदिर में पूजा-अर्चना की और विश्व शांति की कामना की। उनके बच्चों इवान और विवेक ने भारतीय परिधान कुर्ता-पायजामा पहनकर परंपरा को अपनाया। मीराबेल ने पहनी अनारकली ड्रेस पहली। वेंस ने सेंट्रल कॉटेज इंडस्ट्रीज एम्पोरियम में 40-45 मिनट बिताए और चाय, शहद, मिट्टी के बर्तन, लकड़ी के सामान खरीदे।
भारत को क्यों है इस यात्रा से उम्मीद?
- अमेरिका ने हाल ही में भारत सहित कई देशों पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया था, लेकिन फिलहाल 90 दिनों की रोक लगी है।
- भारत चाहता है कि इस रोक के दौरान व्यापार समझौता हो जाए ताकि भारतीय निर्यातों पर टैक्स का बोझ कम हो सके।
- भारत ने संकेत दिए हैं कि वह अमेरिकी आयातों पर टैरिफ में कटौती के लिए तैयार है, जिससे दोनों देशों के व्यापार को नया आयाम मिल सकता है।
रक्षा सहयोग भी है एजेंडे में
दोनों देशों के बीच एक नई रक्षा साझेदारी फ्रेमवर्क पर इस साल दस्तखत की उम्मीद है।
- जैवलिन एंटी-टैंक मिसाइल
- स्ट्राइकर इन्फैंट्री फाइटिंग व्हीकल्स
जैसे हथियार खरीदने और सह-निर्माण करने की योजना बना रहा है। अमेरिका के रक्षा सचिव पीट हेगसेथ भी जल्द भारत आ सकते हैं।
ट्रंप की संभावित भारत यात्रा का रास्ता भी साफ कर रही है ये यात्रा
वेंस का यह दौरा राष्ट्रपति ट्रंप की साल के अंत में संभावित भारत यात्रा की तैयारी के तौर पर भी देखा जा रहा है। उस दौरान क्वाड देशों (भारत, अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया) के नेताओं की शिखर बैठक भी हो सकती है।
एक्सपर्ट्स क्या कह रहे हैं?
हर्ष पंत (विदेश नीति एक्सपर्ट्स, ORF) का कहना है, 'चूंकि, अमेरिका-चीन तनाव बढ़ रहा है, ऐसे में वेंस की भारत यात्रा और भी अहम हो जाती है। यह भारत के लिए एक रणनीतिक मौका है।'












Click it and Unblock the Notifications