JD Vance Jaipur Visit: US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की सुरक्षा में 371 अफसर तैनात, जयपुर में क्या-क्या देखेंगे?
JD Vance Jaipur Visit: अमेरिका उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पत्नी ऊषा व दो बेटे इवान, विवेक और बेटी मीराबेल के साथ भारत के दौरे पर हैं। जेडी वेंस 21 अप्रैल 2025 की रात को राजस्थान की राजधानी जयपुर आएंगे। पहली बार भारत आए यूएस वाइस प्रेसिडेंट जेडी वेंस का विशेष विमान सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली के पालम एयरफोर्स स्टेशन पर उतर चुका है।
दिल्ली पालम एयरफोर्स स्टेशन पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस का स्वागत केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने किया। शाम को वेंस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित सरकारी आवास में मुलाकात करेंगे। इसके बाद जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर में आमेर महल व सिटी पैलेस भ्रमण की कार्यक्रम है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में जेसी वेंस के दौरे को देखते हुए उनकी सुरक्षा में 371 अफसर व राजस्थान पुलिस के 2200 जवान तैनात किए गए हैं। इनमें 8 IPS, 23 एडिशनल डीसीपी, 40 ACP, 300 इंस्पेक्टर, SI व ASI शामिल हैं। साथ ही RAC की 2 कंपनी और 3 ERT टीमें भी होंगी।
जेडी वेंस का जयपुर में पहला दिन
21 अप्रैल 2025: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रात करीब 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। 10 बजे जयपुर के रामबाग होटल जाएंगे। यहां एक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।
जेडी वेंस का जयपुर में दूसरा दिन
22 अप्रैल: जेडी वेंस में दूसरे दिन सुबह 10 बजे तक आमेर महल पहुंचेगे। आमेर महल जयपुर सबसे फेमस पर्यटन स्थलों में से एक है। इसी दिन शाम को जेडी वेंस राजस्थान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व अन्य मंत्रियों से भेंट करेंगे।
जेडी वेंस का जयपुर में तीसरा दिन
23 अप्रैल: भारत दौरे के तीसरे दिन अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर से सुबह ताजमहल देखने के लिए यूपी के आगरा जाएंगे। दोपहर तक वापस जयपुर लौट आएंगे।
जेडी वेंस का जयपुर में चौथा दिन
24 अप्रैल: चौथे दिन जेडी वेंस विमान में वाशिंगटन के लिए उड़ान भरेगा।
यह भी पढ़ें- JD Vance Jaipur Visit: US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस जयपुर में जिस आमेर महल को देखने आ रहे, उसका इतिहास क्या है?
यह भी पढ़ें- JD Vance India Visit: उपराष्ट्रपति जेडी वेंस PM मोदी से करेंगे मुलाकात, ताज महल की सैर, जानें पूरा शेड्यूल












Click it and Unblock the Notifications