जंयती ने राहुल गांधी पर आरोप क्या लगाये, कांग्रेस ने उन्हें पाखंडी बना दिया

नई दिल्ली। कल तक जो गांधी परिवार और कांग्रेस के लिए वफादार था, आज वो ही अवसरवादी और पाखंडी हो गया है, जी हां हम बात कर रहे हैं पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन की, जिन्होंने शुक्रवार को राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाकर पार्टी छोड़ दी।

इस समय अपने सबसे खराब दौर से गुजर रही कांग्रेस के लिए जंयती नटराजन का आरोप बड़ी मुसीबत खड़ा कर सकता है और इसलिए ही शायद कांग्रेस एक सुर में जंयती को ही दोषी ठहरा रही है।

जंयती के आरोप पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उन्हें झूठा करार देते हुए कहा है कि अगर उन्हें इतनी परेशानी थी तो वो आज क्यों उबल रही हैं, पहले ही बोल देतीं, अपनी खामियां छुपाने के लिए उन्होंने राहुल गांधी पर निशाना साधा है तो वहीं दिल्ली चुनाव में कांग्रेस की कमान संभाल रहे अजय माकन ने भी जंयती नटराजन को अवसरवादी कहा है।

इसके बाद पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा, "यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने संसद में चार कार्यकाल बिताए और पार्टी में महत्वपूर्ण पद पर रहीं उनका आरोप अवसरवादी और तमाशा खड़ा करने वाला है।सिंघवी ने आरोप लगाया कि वह कांग्रेस के राजनीतिक विरोधियों के 'नियंत्रण' में हैं। कांग्रेस विरोधी दिल्ली विधानसभा चुनाव में 'फिसलने वाली भूमि' पर हैं।"

मालूम हो कि कांग्रेस में चौथी पीढ़ी की कार्यकर्ता जयंती नटराजन ने शुक्रवार को पार्टी से नाता तोड़ लिया। पूर्व की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार में वह पर्यावरण मंत्री थीं और लंबे समय तक पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता रह चुकी हैं। सोनिया की निजी मंडली का हिस्सा के तौर पर देखी जाने वाली नटराजन पार्टी के शीर्षस्थ नेताओं द्वारा लिए जाने वाले कई महत्वपूर्ण फैसलों को सार्वजनिक किए जाने से पूर्व परिचित रहती थीं लेकिन लगातार उपेक्षित होने के कारण उन्होंने कल पार्टी छोड़ दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+